Category Archives:  Spiritual

राशिफल 14 जुलाई 2020: इन राशियों को मिलेगा बजरंगबली का आशीर्वाद, जानिए अपनी राशि का हाल...

Jul 13 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |


मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | ऑफिस में आप पर नए काम की जिम्मेदारी आने वाली है, आप उसे आसानी से निभाएंगे | आपमें किसी बात को लेकर अभिमान आ सकता है, हो सके तो इस स्थिति से बचे | इस राशि के व्यापारी कोई नयी डील कर सकते है | दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन थोड़ा व्यस्त रहेगा | कुछ चीजों पर अनावश्यक खर्चा हो सकता है, आपको ध्यान देने की जरूरत है | परिवार में अचानक किसी की तबियत बिगड़ सकती है, आपको भागदौड़ करनी पड़ेगी | आज जीवनसाथी अपने मन की सभी बाते आपसे शेयर करेगा, इससे आपमें विश्वास बढ़ेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | हालाँकि सेहत से जुडी समस्या का सामना करना पड़ सकता है | आज सुख सुविधा की कोई चीज खरीदने का मन हो सकता है, हालाँकि इससे आप कर्ज में पड़ सकते है | आज संतान आपकी ख़ुशी का कारण बनेगी | दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज कुछ विचारो से घिरे रहेंगे, जिससे चलते असमंझस की स्थिति बन सकती है | इस राशि के नौकरीपेशा जातको को जल्द ही तरक्की मिलने वाली है | इस राशि के व्यापारियों को आज उम्मीद से कम लाभ होने की आशंका है | आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा, लेकिन जीवनसाथी का स्वास्थ्य चिंतित कर सकता है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन उतार चढाव भरा रहेगा | किसी बात को लेकर आप तनाव ले सकते है, ये आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है | किसी सरकारी काम में आपको भाग्य का साथ मिलने वाला है | प्रेम जीवन में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, सावधान रहे |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | आज संतान आपको कोई बड़ी ख़ुशी देने वाली है | आपका लम्बे समय से कहीं अटका हुआ धन आज प्राप्त होने वाला है | ऑफिस में आज किसी काम में आप अपनी बुद्धिमता का प्रदर्शन करेंगे | जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन थोड़ा खर्चीला साबित होने वाला है | आज परिवार की कुछ जरूरतों पर आप खर्च करेंगे | आज आपका मित्र भी धन मांग सकता है | जीवनसाथी के साथ चल रहे तनाव को दूर करने की कोशिश करेंगे | कामकाज को लेकर किये गए आपके प्रयास आज रंग लाएंगे |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है, इसे टाल दे तो अच्छा है | इस राशि के नौकरीपेशा जातको को आज अच्छे नतीजे मिलेंगे | प्रेम जीवन में प्रिय किसी बात को अनावश्यक खींचेगा, जिससे झगड़ा हो सकता है | विवाहित जातको का दिन ठीक रहेगा |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका अच्छा रहेगा | आपको लम्बे समय से चल रहे मानसिक तनाव से मुक्ति मिलने वाली है | परिवार के सदस्य आपके निर्णयों में साथ देंगे | आज ऑफिस में काम अधिक रहने की सम्भावना है, जिसके चलते आपको अधिक देर तक ऑफिस में रुकना पड़ सकता है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन मिलेजुले स्वभाव का रहेगा | आज आप किसी नए काम की रुपरेखा तैयार कर सकते है | परिवार में किसी सदस्य से मतभेद होने की सम्भावना है | आज के दिन वाहन चलते समय आपको सावधान रहने की जरूरत है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आप कहीं जाने का प्लान बना सकते है, हालाँकि इसे टाल दे तो अच्छा है | आज आप समाज में किसी कार्य में योगदान दे सकते है, समाज में आपकी इज्जत बढ़ेगी | आज जीवनसाथी आपको कोई बड़ी खुशखबरी दे सकता है, जिससे आप बेहद प्रसन्न होंगे |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन शानदार रहेगा | आपकी कार्यकुशलता में वृद्धि होगी, जिससे उच्च अधिकारी भी आपसे प्रसन्न दिखाई देंगे | आर्थिक स्थिति को लेकर भी दिन शुभ है | अटका हुआ धन प्राप्त होने की सम्भावना बढ़ रही है | आज अपने निजी जीवन की बाते किसी बाहरी व्यक्ति से न करे |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर