Category Archives:  News

धुप में जा सकती है जान, अजीब बीमारी से जूझ रही महिला

Jul 29 2020

Posted By:  Sunny

मेडिकल साइंस ने अब तक भले ही कितनी भी तरक्की कर ली हो लेकिन आज भी कुछ ऐसी बीमारियां है | जिनका इलाज सम्भव नहीं है | ऐसी ही एक अजीब बीमारी मोरक्को की रहने वाली फातिमा ज़ाहरा को है | इस बीमारी के चलते उन्हें सालो से अंतरिक्ष यात्रियों द्वारा उपयोग में लाए जाने वाले हेलमेट को पहनना पड़ रहा है | 


फातिमा को एक बहुत ही रेयर त्वचा से जुडी बीमारी 'जेरोडर्मा पिगमेंटोसम' है | इस बीमारी की वजह वो करीब 20 सालो से हेलमेट लगा रही है | दिन के समय घर से बाहर निकलते समय उन्हें हेलमेट लगाना पड़ता है, ताकि उनके चेहरे पर सूर्य की किरणे ना पड़े |



रिपोर्ट के अनुसार जब फातिमा महज 13 साल की थी, तब उन्हें ये बीमारी हुयी थी | इस बीमारी की वजह से सूर्य से निकलने वाले UV किरणे उन्हें घातक नुकसान पहुंचती है और उनका शरीर खुद उस नुकसान को ठीक नहीं कर पाता है |


इस मामले को लेकर विशेषज्ञों का कहना है कि फातिमा की बीमारी एक जेनेटिक समस्या है | इस बीमारी की वजह से उनके चेहरे की कोशिकाएं किसी भी नुकसान की भरपाई नहीं सकती है | इससे बचने का सिर्फ एक ही तरीका है और वो है सूर्य की किरणों से दूरी  |


रिपोर्ट में बताया गया है की यदि वो धुप के सम्पर्क में आती है, तो उन्हें आँखों या स्किन के कैंसर होने का खतरा है | इसी वजह से फातिमा 20 साल से अपने को धुप से बचा रही है | इस बीमारी की वजह से फातिमा दिन में सोती और आराम करती है | वे केवल रात के समय ही बाहर निकलती है |

इतना ही नहीं धुप ना होने पर बाहर निकलने पर भी उन्हें मास्क और दस्तानो की जरूरत पड़ती है | इस बीमारी के चलते फातिमा स्कूल भी ना जा पायी और 13 साल की उम्र से उन्होंने अपनी सारी पढाई घर से ही की है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर