Category Archives:  Entertainment

अब सुशांत को लेकर अंकिता लोखंडे ने तोड़ी चुप्पी, कहा 'मैं डंके की चोट पर कह...'

Jul 30 2020

Posted By:  Sunny

सुशांत सिंह राजपूत हमारे बीच नहीं है | 14 जून को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया | उनकी मृत्यु को लेकर कहा जा रहा है कि वे डिप्रेशन में थे | इसके चलते उन्होंने आत्महत्या कर ली, इसी बीच उनकी गर्लफ्रेंड रिया पर सुशांत के पिता ने गंभीर आरोप लगाए है | ऐसे में अब सुशांत की एक्स-गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने चुप्पी तोड़ दी है |


अपने एक इंटरव्यू के दौरान अंकिता ने कहा कि जब सुशांत के सुसाइड की न्यूज़ आयी तो इस यकीन करने में बहुत समय लगा | उन्होंने कहा कि सुशांत इस तरह के इंसान नहीं थे, जो डिप्रेशन में हो और किसी बात से दुखी हो और सुसाइड कर ले |



उन्होंने आगे कहा कि उसकी वैसी पर्सनॅलिटी ही नहीं थी | वो हैप्पी मैन था | शायद मैंने और सुशांत ने इससे बुरी-बुरी सिचुएशन जिंदगी में फेस की होंगी | जितना मैं सुशांत को जानती हूं वो डिप्रेस्ड इंसान नहीं था |


अंकिता ने कहा कि "मैंने सुशांत के जैसा इंसान नहीं देखा जो अपने सपने लिखता था | वो बहुत लिखता था और अपने सपने पूरा करता था | जब ये बोला जाता है कि वो डिप्रेशन में था, तो ये उस इंसान के लिए बहुत गलत शब्द है | वो किसी बात को लेकर परेशान हो सकता है, लेकिन वो डिप्रेस्ड नहीं हो सकता | मैं ये डंके की चोट पर कह सकती हूँ कि सुशांत डिप्रेशन में नहीं था |"


अंकिता ने आगे कहा कि "वे नहीं चाहती कि लोग सुशांत को एक डिप्रेस्ड इंसान के तौर पर याद रखे | सुशांत एक हीरो था, जो छोटे शहर से आया, पहचान बनाई, नाम बनाया | अपने दम पर जिंदगी को जीया, वो एक इम्प्रैशन था |"

जानकारी के लिए बता दे सुशांत और अंकिता करीब 6 साल तक रिलेशन में रहे | टीवी सीरियल 'पवित्र रिश्ता' के दौरान उनमे नजदीकियां बढ़ी थी | वे शादी भी करने वाले थे, लेकिन अचानक वो अलग हो गए | इसकी वजह अब भी सामने नहीं आयी है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर