Category Archives:  Entertainment

धोनी नहीं ये थी कियारा की डेब्यू फिल्म, सलमान की वजह से बदला था अपना नाम, जानिए

Jul 31 2020

Posted By:  Sunny

बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी धीरे धीरे बॉलीवुड में अपने पैर जमा रही है | 31 जुलाई को कियारा अपना बर्थडे मनाती है, ऐसे में आज हम उनके बारे मे कुछ बाते बताने जा रहे है | कियारा ऊँचे खानदान से ताल्लुक रखती है | उनके पिता बड़े बिजनेसमैन है, तो उनकी माँ टीचर है |


बहुत कम लोग जानते है कि कियारा का असली नाम आलिया आडवाणी है | लेकिन फिल्मो में डेब्यू  करने से पहले उन्होंने अपना नाम बदल लिया | 



कई लोगो को लगता है कि कियारा ने बॉलीवुड में डेब्यू 'M S धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' से डेब्यू किया था | जबकि ऐसा नहीं है, कियारा ने साल 2014 में आयी फिल्म 'फगली' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था | कियारा ने बताया था कि उनके बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले आलिया भट्ट ने बॉलीवुड कर लिया था |


तब तक आलिया बॉलीवुड में एक बड़ा नाम बन चुकी थी | ऐसे में कियारा को सलमान खान ने नाम बदलने की सलाह दी थी | कियारा ने बताया था कि फिल्म 'अनजाना अनजानी' में प्रियंका चोपड़ा के किरदार का नाम कियारा होता है, तब उन्हें ये नाम बहुत पसंद आया था |


बता दे कियारा के सोशल मीडिया एकाउंट्स पर उन्होंने अपना नाम कियारा आलिआ आडवाणी रखा हुआ है | कियारा ने आलिया को अपना मिडिल नाम बना लिया है | उन्होंने नाम बदलने को लेकर कहा था कि वो नाम ज्योतिष की वजह से नहीं बदला | वे अपनी मेहनत के दम पर नाम बनाना चाहती है |


वैसे कियारा के परिवार का फ़िल्मी परिवारों से अच्छा नाता है | जानी मानी मॉडल रह चुकी शाहीन जाफरी कियारा की मौसी लगती है | बता दे शाहीन बॉलीवुड अभिनेता अशोक कुमार की पोती है | इसके अलावा कियारा एक्ट्रेस जूही चावला की भतीजी लगती है | 


कियारा ने 2014 में फगली फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था | इसके बाद 2016 में वे MS धोनी: डी अनटोल्ड स्टोरी में नजर आयी | इस फिल्म में उन्होंने साक्षी का किरदार निभाया था | इसके बाद उन्होंने कुछ साउथ इंडियन फिल्मो और बॉलीवुड फिल्मो में काम किया | वे अंतिम बार गिल्टी में नजर आयी थी | 

उनके वर्क फ्रंट की बात करे तो वे जल्द ही अक्षय कुमार की फिल्म 'लक्ष्मी बम' में नजर आने वाली है | इसके साथ ही 'शेरशाह', 'इंदू की जवानी' और 'भूल भुलैया 2' उनकी आने वाली फिल्मे है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर