Category Archives:  Spiritual

राशिफल 2 अगस्त 2020: बुध कर रहा है कर्क राशि में प्रवेश, जानिए कैसा रहेगा आपकी राशि का हाल...

Aug 01 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 


मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन आंशिक रूप से फलदायक साबित होने वाला है | आपके कुछ काम बिगड़ते बिगड़ते बनेंगे | आज परिवार में किसी मुद्दे पर मनन हो सकता है | आज किसी काम में आप ओवर कॉन्फिडेंस ना दिखाए, मुंह की खानी पड़ सकती है | आपके दाम्पत्य जीवन में प्रेम बना रहेगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | कामकाज को लेकर दिन ठीक ठाक रहेगा, किसी भी मुसीबत से दूर रहेंगे | आप में आज आध्यात्म का भाव जागृत हो सकता है | आज किसी काम में आपको आर्थिक कमी का सामना करना पड़ सकता है, आप मित्र से मदद ले सकते है |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | कामकाज में सफलता मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा | परिवार में किसी बात को लेकर चल रहे तनाव को आप दूर करने में सफल होंगे | प्रेम जीवन में आज प्रिय की बाते आपको भाएगी | आमदनी में वृद्धि करने के नए तरीके खोजेंगे |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | आज आप किसी बात को चिंता आपका स्वास्थ्य बिगाड़ सकती है, इसीलिए चिंता से दूर रहे | कुछ व्यर्थ के खर्चो को दूर करने में आप सक्षम होंगे | आज दाम्पत्य जीवन में आपको उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है | स्वास्थ्य ठीक रहेगा |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपकी सेहत को लेकर दिन कमजोर है | ये आपके किसी कार्य में रुकावट की वजह भी बन सकता है | ऑफिस में आज दिन अच्छा रहेगा, कामकाज में फुर्ती दिखाएंगे | कपडे से जुड़े इस राशि के व्यापारियों के लिए आज का दिन लाभ भरा रहेगा | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | आपके परिवार में आज किसी बात को लेकर खींचतान देखने को मिलेगी, आपको शांति से मामला सुलझाने की जरूरत है | आपका कोई अटका हुआ काम आज पूरा होने वाला है | प्रेम जीवन जी रहे जातको को आज निराशा का सामना करना पड़ सकता है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आपको काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है, हालाँकि सुरक्षा का भी ख्याल रखे | ऑफिस में आज आप विरोधियों पर भारी रहेंगे | आज जीवनसाथी आपसे किसी निर्णय में राय ले सकता है | आपका रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन बेहद शुभ रहने वाला है | आज आपका अटका हुआ पैसा आने वाला है, जिसके चलते आप सुख सुविधा की कोई वस्तु खरीदने का विचार कर सकते है | आज आप मित्रो के संग समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे | आप उनसे मन की कोई बात शेयर कर सकते है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन अच्छा है |  आज आपका कोर्ट कचहरी से जुड़ा कोई मसला सुलझने वाला है | कामकाज को लेकर भी दिन शुभ फल प्रदान करेगा | प्रेम जीवन जी रहे जातक प्रिय के लिए कुछ नया करने की सोच सकते है | विवाहितो को दाम्पत्य जीवन में आपसी समझ विकसित करने की जरूरत है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | आपके कुछ खर्चे आपको थोड़ा परेशान कर सकते है | आज आपका कोई मित्र आपके काम आने वाला है | गृहस्थ जीवन में चल रहे तनाव के चलते कामकाज में मन नहीं लगेगा | घर में बुजुर्ग की तबियत बिगड़ सकती है, सतर्क रहे |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आज ऑफिस में काम कम रहेगा, जिससे आप जल्दी फ्री होने की कोशिश में रहेंगे | बच्चो के लिए कुछ खरीददारी कर सकते है | जीवनसाथी के साथ मिलकर भविष्य को लेकर कुछ प्लानिंग कर सकते है | आपका स्वास्थ्य एकदम ठीक रहेगा |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | किसी काम में अधिक व्यस्तता के चलते शाम के समय आपको थकान महसूस होगी | परिवार के सदस्यों से आप किसी चीज को लेकर राय ले सकते है | दाम्पत्य जीवन में चल रहे तनाव को समय रहते दूर करने की जरूरत है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर