Category Archives:  News

Viral: मरने वाले ने खुद बताये अपने कातिलों के नाम, वीडियो हुआ वायरल

Aug 07 2020

Posted By:  Sunny

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है | जिसमे मरने वाले व्यक्ति ने खुद ही अपनी गवाही दी और उसके बाद उसकी मृत्यु हो गयी | शख्स ने अपना वीडियो बनाया जिसमे उसने आरोपियों के नाम बताये और इसके बाद उसकी मृत्यु हो गयी |


अब सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है | मिली जानकारी के अनुसार ये वीडियो सहारनपुर थाना क्षेत्र के कुण्डी गाँव के रहने वाले पंकज नाम के शख्स का है | मृत्यु से पहले पंकज ने अपना वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया | वीडियो में पंकज अपनी दो मौसी, एक डॉक्टर और एक अन्य व्यक्ति पर उसे जहर देने का आरोप लगा रहा है |




पंकज ने अपने वीडियो में इन सभी लोगो को उसकी मौत का जिम्मदार बताया है | उसे इनके खिलाफ पुलिस कार्यवाही करने की मांग की है | साथ ही उसने वीडियो में कहा कि प्रशासन इन लोगो को फांसी की सजा दे |


इतना कहने के बाद पंकज की मृत्यु हो गयी | ऐसा बताया जा रहा है की पिछले कुछ दिनों से पंकज अपनी मौसी के घर में रह रहा था |

पुलिस ने पंकज के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है | साथ ही उसकी दोनों मौसी, डॉक्टर और 2 अन्य लोगो को गिरफ्तार कर लिया है | पुलिस ने इन सभी पर IPC की धारा  302 के तहत मामला दर्ज किया है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर