Category Archives:  Spiritual

जन्माष्टमी पर बन रहा है वृद्धि योग, इन 5 राशियों का होगा भाग्योदय

Aug 08 2020

Posted By:  Sunny

इस वर्ष जन्माष्टमी का त्यौहार 11-12 अगस्त को मनाया जायेगा | ज्योतिषीय गणना के अनुसार जन्माष्टमी की अवधि 11 अगस्त को सुबह 9:07 से आरम्भ होकर अगले दिन सुबह 11:17 पर समाप्त होगी | गणना के अनुसार सुबह के समय जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर वृद्धि योग भी बनने जा रहा है | इस योग का कुछ राशियों को लाभ मिलने जा रहा है | आज हम आपको उन्ही राशियों के बारे में बताने जा रहे है |

मेष राशि 


जन्माष्टमी पर बनने वाले वृद्धि योग से इस राशि के जातको को अच्छा फायदा होने वाला है | आपकी आर्थिक स्थिति में अच्छा सुधार आने वाला है | कामकाज और व्यापार तरक्की होगी | धन सम्पति से जुड़ा कोई बड़ा लाभ होने की भी आशंका है | इस दिन भाग्य का पूरा साथ मिलेगा |



कर्क राशि

 
बन रहे वृद्धि योग से आपको धन प्राप्ति होने की सम्भावना बन रही है | करियर में आ रहे उतार चढ़ावो से मुक्ति मिलने वाली है | लम्बे समय से आप जिस बड़ी समस्या से जूझ रहे थे, उसका हल भी निकलने वाला है |

सिंह राशि 


आपके लिए भी ये वृद्धि योग धन लाभ लेकर आया है | आपका किसी को उधार दिया हुआ पैसा मिलने वाला है | हालाँकि आप इस दौरान नया घर या वाहन खरीदने की योजना बना सकते है | संतान पक्ष से आपको बड़े सुख की प्राप्ति होने वाली है |

धनु राशि 


ये जन्माष्टमी आपके करियर के लिए बेहद ही शुभ साबित होने वाली है | जन्माष्टमी पर बनने वाले वृद्धि योग का आपके करियर को बड़ा लाभ मिलने वाला है | व्यापारियों को भी अच्छा लाभ प्राप्त होगा | कामकाज को लेकर आप सामान्य से अधिक व्यस्त रहेंगे |

मीन राशि

 
इस राशि के जातक लम्बे समय से परेशानियों से जूझ रहे थे | वृद्धि योग की वजह से इस राशि के जातको को धन लाभ होने वाला है | करियर को लेकर भी शुभ फल की प्राप्ति होने वाली है | यदि घर-परिवार में शुभ कार्य को करने की योजना बना रहे है, तो ये समय एकदम उचित है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर