Category Archives:  Entertainment

कई बार बॉलीवुड में कॉपी हुए हॉलीवुड किरदारों के लुक, वायरल हो रहे है पोस्टर

Aug 08 2020

Posted By:  Sunny

हाल ही में साउथ की सुपरहिट फिल्म KGF के सीक्वल का पोस्टर रिलीज़ किया गया था | इसके कुछ समय बाद फिल्म में विलन की भूमिका निभा रहे संजय दत्त के लुक की तस्वीरें भी शेयर की गयी | संजय दत्त का ये लुक उनके जन्मदिन के मौके पर शेयर किया गया था | तभी से उनके जबरदस्त लुक की खूब तारीफे कर रहे है | लोगो का कहना है कि ये लुक वाइकिंग्स सीरीज के मैन कॅरेक्टर 'रेग्नर लोथब्रोक' से कॉपी है | वैसे बता दे संजय दत्त के इस लुक को लेकर मेकर्स ने भी कहा था कि उनका लुक वाइकिंग्स से प्रेरित है |


वैसे ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है, जब बॉलीवुड में विदेशी फिल्मो से कुछ कॉपी किया गया है | इससे पहले भी कई बार फिल्मो के पोस्टर तो कभी किरदारों के लुक को कॉपी किया गया है | आज हम कुछ ऐसी ही बॉलीवुड फिल्मो के किरदारों बारे में बताने जा रहे है, जिनका लुक विदेशी फिल्मो से प्रेरित है |

रणवीर सिंह


रणवीर की फिल्म 'पद्मावत' हिट साबित हुयी थी | इस फिल्म में अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभाया था | रणवीर ने इस किरदार में जान फूंक दी थी | इस फिल्म में उनके लुक को 'गेम ऑफ़ थ्रोन्स' के 'खाल ड्रोगो' से प्रेरित बताया गया था |



सैफ अली खान


तान्हा जी फिल्म से जब सैफ का लुक रिलीज़ किया गया था | तब खूब चर्चा में रहा था, क्योंकि ये लुक और पोस्टर गेम ऑफ़ थ्रोन्स के जॉन स्नो की हूबहू नकल था |

आमिर खान


फिल्म ठग्स ऑफ़ हिंदुस्तान में आमिर खान का लुक बिलकुल पाइरेट्स ऑफ़ कैरेबियन के कैप्टन जैक स्पैरो की कॉपी था | इस लुक को लेकर आमिर खूब चर्चा में रहे थे | आमिर ने तो फिल्म की तुलना पाइरेट्स ऑफ़ कैरेबियन से भी कर दी थी |


अक्षय कुमार


फिल्म रोबोट 2.0 में अक्षय कुमार ने पक्षिराजन का किरदार निभाया था | फिल्म में अक्षय का लुक गेम ऑफ़ थ्रोन्स के नाईट किंग से मिलता है | ये आप साफ़ देख सकते है |

फातिमा सना शेख


फिल्म ठग्स ऑफ़ हिंदुस्तान में फातिमा ने जफिरा का किरदार निभाया था | फिल्म में उनका लुक 2004 में आयी फिल्म किंग आर्थर में कीरा नाइटली के किरदार गुइनावीर से प्रेरित था 
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर