Category Archives:  Spiritual

देवी - देवताओ और असुरो के नाम पर रखा गया है इन प्रमुख शहरो का नाम, जानिए

Aug 08 2020

Posted By:  Sunny

नाम का बड़ा महत्व होता है | हमारे हिन्दू धर्म में भी नाम को बड़ा महत्व दिया जाता है | देवी देवताओ के नाम पर लोगो का नामकरण किया जाता है | वहीँ इसके लिए बकायदा पुरे रीती रिवाज का पालन किया जाता है | नाम का प्रभाव स्वभाव पर भी पड़ता है | इसीलिए नाम बड़े ही सोच विचार के बाद रखा जाता है | आज हम नामो के बारे में ही जानकारी देने जा रहे है | आज हम किसी व्यक्ति के नाम नहीं, बल्कि शहरो के नामो के बारे में जानकारी देने जा रहे है | इनमे कुछ नाम तो भगवान के नाम पर रखे गए है | वहीँ कुछ शहरों के नाम तो असुरो के नाम पर भी रखे गए है | तो आइये जानते है, आज आपके लिए हमारे पास क्या खास है |


1. मुंबई को सपनो की नगरी कहा जाता है | बता दे मुंबई का नाम माता मुंबा देवी के नाम पर रखा गया है | मुंबा का शाब्दिक अर्थ महा और आंबे से निकलता है |



2. अपने पंजाब के जालंधर शहर का नाम तो अपने सुना ही होगा | इस शहर का नाम जलंधर असुर के नाम से पड़ा था | बता दे जलंधर महादेव का ही अंश था, इसीलिए वो बेहद शक्तिशाली था |

3. मध्य प्रदेश के शहर इंदौर का नाम पहले इंदूर था | इसे अंग्रेजी हुकूमत के समय बदल दिया गया था | बता दे ये नाम देवराज इंद्रा के नाम से प्रेरित था |

4. ऐसा कहा जाता है कि शेषनाग के हजार फन है | इसीलिए उन्हें अनंत शेषनाग कहा जाता है | जानकारी के लिए बता दे केरल की राजधानी तिरूवंनतपुरम का नाम शेषनाग अनंत के नाम पर ही रखा गया है |

5. बिहार के गया शहर का नाम गयासुर के नाम पर पड़ा है | गयासुर को महादेव से वरदान प्राप्त हुआ था कि इस शहर को उसके नाम से जाना जायेगा | साथ ही यहाँ पिंडदान व श्राद्ध करने वाले को पितरो के लिए पुनः श्राद्ध करने की आवश्यता नहीं पड़ेगी |

6. हिमाचल प्रदेश के शहर मनाली का नाम राजा मनु के नाम पड़ा है | बता दे राजा मनु ब्रह्मा जी के पुत्र थे | ऐसा कहा जाता है कि समस्त मानव जाति की उत्पत्ति राजा मनु से ही हुयी थी |

7. उत्तराखंड में मौजूद हरिद्वार एक पवित्र शहर माना जाता है | इसके नाम का अर्थ ही विष्णु का द्वार है, अर्थात विष्णु जी की प्राप्ति का द्वार |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर