Category Archives:  Spiritual

राशिफल 9 अगस्त 2020: आज सावधान रहे ये 3 राशि वाले, जानिए अपनी राशि का हाल...

Aug 08 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 


मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन उतार चढाव से भरा रहने वाला है | आज किसी बात को लेकर आप परेशान हो सकते है | शाम के समय मित्र से मुलाकात करके अच्छा महसूस करेंगे | कामकाज को लेकर दिन ठीक बीतेगा | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा, हालाँकि जीवनसाथी की तबियत बिगड़ सकती है |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | कामकाज में मन लगेगा, साथ ही आप किसी अधूरे काम को पूरा करने की कोशिश में रहेंगे | प्रेम जीवन के लिए आज का दिन उत्तम रहने वाला है | आज घर के सदस्यों के लिए आप कोई वस्तु खरीद सकते है | आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन फलदायी साबित होने वाला है | सरकारी नौकरी कर रहे जातको को जल्द ही तरक्की मिलने के आसार बन रहे है | आज जीवनसाथी से आपको कोई ख़ुशी मिलने वाली है | आज किसी काम के लिए आर्थिक मदद की जरूरत पड़ सकती है | मित्र से मदद मिलेगी |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन उतार चढाव से भरा रहेगा | आज आर्थिक लेनदेनों में आपको सावधान रहने की जरूरत है | आपको रिश्तो से तनाव को दूर करने की कोशिश करनी चाहिए | आज जीवनसाथी के लिए कुछ अच्छा करने की कोशिश करेंगे | ध्यान दे अन्यथा काम बिगड़ भी सकता है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन कुछ मामलो में कमजोर रहने वाला है | इसीलिए आपको सावधान रहने की जरूरत है | खर्चो में अचानक वृद्धि आपका ध्यान खींच सकती है | ऑफिस में आपका दिन सामान्य बीतेगा | आज वाहन चलाते समय आप सावधान रहे | चोट लगने की सम्भावना है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन ठीक रहने वाला है | आज आपका कोई बड़ा जरुरी काम पूरा होने वाला है | हालाँकि आज प्यार मोहब्बत के मामले में सावधान रहे, बदनामी हो सकती है | विवाहित जातको का गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा | परिवार का माहौल आपको सुकून देगा |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन माध्यम रूप से फलदायी सिद्ध होगा | किसी सरकारी काम में आपको पिताजी की पहचान का बड़ा फायदा मिलने वाला है | घर में आज किसी मुद्दे पर चर्चा हो सकती है, आपकी राय ली जा सकती है | प्रेम जीवन बीता रहे लोगो को आज अच्छे नतीजे मिलेंगे |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | आपकी रचनात्मकता आपके दिन को अच्छा बनाएगी | कुछ नया सीखने की इच्छा आपके ज्ञान में वृद्धि करेगी | घर में किसी फंक्शन के आयोजन की योजना बनाई जा सकती है | आज आपका कोई मित्र आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | आप धार्मिक विचारो से भरे रहेंगे | जीवनसाथी को आपका ये अवतार रास आने वाला है | आज आपके कुछ जरूरी काम अचानक अटक सकते है | आप फ़िक्र ना करे, वे शाम तक पुरे हो जायेंगे | जीवनसाथी के साथ रिश्ते में समझदारी बढ़ेगी |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | आज किसी बात को लेकर थोड़े तनाव में रहेंगे, आप अपनी व्यथा किसी से शेयर करे | इससे आप अच्छा महसूस करेंगे | आज जीवनसाथी के साथ रोमांटिक शाम बिताएंगे | जो जातक प्रेम जीवन में है, वे अपने दिन को एन्जॉय करेंगे |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन कमजोर रहेगा | सेहत को लेकर आज सावधान रहने की जरूरत है | आज ऑफिस में आपके विरोधी आपके काम बिगाड़ने की कोशिश में रहेंगे, सतर्क रहे | परिवार का सुख शांति भरा माहौल आपको सुकून देगा | जीवनसाथी के साथ रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है | किसी काम में मिली सफलता से आप प्रसन्न दिखाई देंगे | शाम के साथ घूमने निकल सकते है | इस राशि के कपडा व्यापारियों को अच्छा लाभ होने वाला है | अविवाहित जातको के विवाह की बात घर में चलने वाली है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर