Category Archives:  Spiritual

राशिफल 10 अगस्त 2020: आज इन राशियों को मिलेगा महादेव का आशीर्वाद, जानिए अपनी राशि का हाल...

Aug 09 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 


मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आप नए विचारो से भरे रहेंगे | आप इन विचारो को दोस्तों से शेयर कर सुझाव मांग सकते है | परिवार में आज किसी खास मुद्दे पर घर के बड़े बात कर सकते है | प्रेम जीवन बीता रहे लोगो के लिए आज का दिन शुभ रहेगा | दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी एक साथ आज प्रेम से पेश आये |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा | लम्बे समय बाद मित्रो से मुलाकात कर आप अच्छा महसूस करेंगे | आज आप अपने लिए कुछ खरीददारी कर सकते है | दाम्पत्य जीवन में हल्का तनाव रहेगा, लेकिन कार्यो में जीवनसाथी का साथ मिलेगा | आज शाम को आज स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेंगे |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | ऑफिस में आज सहकर्मियों का व्यवहार आपको रास आएगा | आज आप जीवनसाथी के लिए अपने में बदलाव लाने की कोशिश करेंगे | जो जातक प्रेम जीवन में है, उन्हें आज बड़ी ख़ुशी की प्राप्ति होने वाली है | आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | नौकरीपेशा जातको का कामकाज में मन लगेगा | आज परिवार के सदस्यों के लिए कुछ चीजे खरीद सकते है | दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी का व्यवहार आपको परेशान कर सकता है | आपको इस बारे में बात करने की जरूरत है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन थोड़े उतार चढाव से भरा रहेगा | आज किसी बात को लेकर आप थोड़े चिंतित हो सकते है, आपको तनाव से दूर रहने की कोशिश करनी चाहिए | आज घर में बुजुर्गो की सेहत को लेकर सावधान रहने की जरूरत है | आज जीवनसाथी को कोई उपहार दे सकते है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आपका व्यवहार लोगो को आपकी ओर आकर्षित करेगा | आज आपका कोई सरकारी काम पूरा होने वाला है | प्रेम जीवन जी रहे जातक अपने बीच किसी प्रकार की गलतफहमी पैदा ना होने दे | कुछ मामलो में दिन फलदायी सिद्ध होगा |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | ऑफिस में आपके विरोधी आपसे दूरी बनाकर रखेंगे | कामकाज को लेकर दिन सफलताभरा साबित होगा | आज परिवार में किसी से बहस होने की सम्भावना है, इसीलिए अपने पर काबू रखे | दाम्पत्य जीवन में प्रेम बना रहेगा |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन बेहद ही शुभ रहने वाला है | प्रेम जीवन को खुशनुमा बनाने के लिए आप कुछ नया करने की कोशिश करेंगे | आज ससुराल पक्ष से प्राप्त कोई लाभ आपका दिन बना देगा | सरकारी नौकरी करने वाले जातको के ट्रांसफर के योग बन रहे है | स्वास्थ्य ठीक रहेगा |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन दिन उतार चढाव से भरा रहेगा | इस राशि के अविवाहित जातको के विवाह की बात घर में चल सकती है | आज आप भविष्य के लिए कुछ बड़े निर्णय ले सकते है | व्यापारियों को उम्मीद से कम लाभ प्राप्त होने की सम्भावना है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आमदनी में हल्की वृद्धि होने की सम्भावना है | आज मन में कई विचार आएंगे, जिनसे आप असमंझस में पड़ सकते है | आज ऑफिस में विरोधियों को आप मुंहतोड़ जवाब देंगे | प्रेम जीवन बीता रहे जातक आज के दिन आनंद लेंगे |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | किसी काम में मिली सफलता आपके मनोबल को बढ़ाएगी | आज आपकी सेहत में उतार चढ़ाव आ सकता है, सतर्क रहे | कहीं यात्रा करने का प्लान बना रहे है, तो उसे टाल दे | जीवनसाथी से मन की बात खुलकर शेयर करेंगे |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिनमान अच्छा रहेगा | आज संतान पक्ष से आपको शुभ समाचार मिलने वाला है | आपका कोई मित्र आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है | आज जीवनसाथी से किसी बात को लेकर अनबन होने की सम्भावना है | ऐसी स्थिति पैदा होने ना दे |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर