Category Archives:  Entertainment

'दिया और बाती हम' की इस एक्ट्रेस ने की शादी, बेहद खूबसूरत लग रही है शादी के जोड़े में

Aug 09 2020

Posted By:  Sunny

टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस प्राची तेहलान ने शादी कर ली है | उन्होंने अपने पुराने दोस्त रोहित सरोहा से शादी की है | उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कर अपनी शादी की जानकारी दी | जानकारी के लिए बता दे प्राची ने 'दीया और बाती हम' सीरियल से अपने करियर की शुरुआत की थी |


कोरोना के चलते उनकी शादी में सरकार द्वारा प्रसारित गाइड लाइन्स का भी पूरा पालन किया गया था | उनकी शादी में केवल करीबी लोग ही शामिल हुए थे | दोनों परिवारों की ओर से 50 लोग शामिल हुए थे | उन्होंने जैसे ही अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की | उन्हें बधाइयाँ देने वालो का ताँता लगना शुरू हो गया |




प्राची ने ख़ास बातचीत में अपनी शादी को लेकर बताया कि वे रोहित को 8 सालो से जानती है | लेकिन बीच में किसी बात को लेकर अनबन हो गयी थी और उन्होंने लम्बे समय तक एक दूसरे से बात नहीं की | लेकिन इस लॉक डाउन में उनकी बाते एक बार फिर शुरू हुयी और अगले ही इन रोहित ने उन्हें शादी का प्रस्ताव दे दिया |


प्राची डेस्टिनेशन वेडिंग करना चाहती थी | लेकिन इस कोरोना काल के चलते उन्हें अपने इस प्लान को टालना पड़ा | उन्होंने कहा कि सब कुछ अच्छे से हो गया | इससे वे बेहद खुश है | सभी लोगो ने सोशल डिस्टेंसिंग का भी अच्छे से पालन किया था, मास्क लगाए थे |

जानकारी के लिए बता दे प्राची ने अपने करियर की शुरुआत साल 2014 में 'दिया और बाती हम' टीवी सीरियल से की थी | इसके बाद उन्होंने सीरियल 'इक्यावन' में काम किया | इसके बाद उन्होंने पंजाबी, तेलुगु और मलयालम भाषा की कुछ फिल्मो में भी काम किया है | बता दे वे 'इंडियन नेशनल बास्केट बॉल' टीम की कप्तान भी रह चुकी है | वे एक जानी मानी प्लेयर है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर