Category Archives:  News

'पति लड़ाई नहीं करता' इसलिए तलाक चाहती है पत्नी, कहा 'बहुत ज्यादा प्यार करता है'

Aug 23 2020

Posted By:  Sunny

उत्तर प्रदेश के जिले संभल से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है | दरअसल यहाँ की रहने वाली एक मुस्लिम महिला ने अपने पति से तलाक की मांग की है | हैरानी वाली बात तलाक नहीं, इस तलाक की वजह है | इसी वजह से हर कोई हैरान है |



दरअसल महिला ने कहा है कि उसका पति उससे बहुत ज्यादा प्यार करता है | इतना ज्यादा प्यार उसके लिए धीरे धीरे घुटन बनता जा रहा है | इसीलिए अब वो तलाक चाहती | इस तलाक के लिए महिला ने शरिया अदालत का दरवाजा खटखटाया है |



जानकारी के अनुसार महिला की शादी को 18 महीने ही हुए है | महिला ने कहा कि उसका पति उस पर कभी चिल्लाता नहीं है और न ही उसने कभी किसी मुद्दे पर परेशान किया है | वह उसके लिए खाना बनाता है और घर का काम करने में भी उसकी मदद करता है |


महिला ने आगे कहा कि जब भी उससे कोई गलती होती है, तो उसका पति हमेशा उसे माफ कर देता है | महिला ने कहा मैं उससे बहस करना चाहती थी, लेकिन वह मुझसे बहस नहीं करता | मुझे ऐसी जिंदगी की जरूरत नहीं है, जहां पति हर बात के लिए राजी हो |


वैसे शरिया अदालत के मौलवी ने तलाक की याचिका को ख़ारिज कर दिया है | ऐसे में महिला ने स्थानित पंचायत की तरफ रुख किया | लेकिन स्थानीय पंचायत ने भी इस तलाक के फैसले को देने में असमर्थता दिखाई है |

हालाँकि इस पुरे मामले को लेकर महिला के पति का कहना है कि वो केवल अपनी पत्नी को खुश रखना चाहता था | शख्स ने अदालत से भी मामले को वापस करने को कहा है | बता दे कोर्ट ने इस मामले को आपस में ही सुलझाने को कहा है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर