Category Archives:  Entertainment

जब राजनेताओ के किरदार में नजर आये कलाकार, ये एक्टर बना था PM मोदी

Sep 16 2020

Posted By:  Sunny

17 सितम्बर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना जन्मदिन मना रहे है | देश विदेश से उन्हें जन्मदिन की बधाइयाँ मिल रही है | उनके चाहनेवाले उनके जन्मदिन को उत्स्व की तरह मना रहे है | वैसे PM मोदी के व्यक्तित्व की छाप फ़िल्मी दुनिया पर भी पड़ी है | इसका सबूत उन पर बनी फिल्मे देती है | 2019 में PM मोदी पर बॉलीवुड में फिल्म आयी थी, जिसमे विवेक ओबेरॉय ने उनका किरदार निभाया था | इसके अलावा गुजराती में भी उनपर एक फिल्म और वेबसीरीज बन चुकी है |



वैसे आज हम आपको बॉलीवुड के कुछ उन कलाकारों के बारे में बताने जा रहे है, जो परदे पर राजनेताओ के किरदार निभा चुके है | तो आइये जानते है, आज की इस पोस्ट में क्या ख़ास है |

अमिताभ बच्चन


अभिनेता अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के महानायक के नाम से जाने जाते है | फिल्म सीरीज सरकार में उन्होंने एक नेता का किरदार निभाया था | राम गोपाल वर्मा निर्देशित इस फिल्म के बारे में कहा जाता है की ये बाला साहेब ठाकरे से प्रेरित थी |

अनिल कपूर


अनिल कपूर की फिल्म नायक को आज भी खूब पसंद किया जाता है | फिल्म में उनका किरदार पत्रकार का होता है | इसी बीच कुछ ऐसी परिस्थितियां बन जाती है की वे एक दिन के लिए CM बनते है | 



जैकी भगनानी


2014 में आयी फिल्म यंगिस्तान में जैकी का किरदार जापान में रहता है, जो की इंडिया के PM का बेटा है | फिल्म में अचानक PM की मौत हो जाती है, ऐसे में आनन फानन में जैकी को PM की कुर्सी दी जाती है |

सुचित्रा सेन


1975 में आयी पोलिटिकल फिल्म 'आंधी' में सुचित्रा सेन और संजीव कुमार मुख्य भूमिका में नजर आये थे | ऐसा बताया जाता है की इस फिल्म में सुचित्रा का किरदार इंदिरा गाँधी से प्रेरित था | हालाँकि मेकर्स ने इस बात को नकार दिया था |

नवाजुद्दीन सिद्दीकी


2019 में बाला साहेब ठाकरे के जीवन से प्रेरित फिल्म आयी थी, ठाकरे | इस फिल्म में अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बाला साहेब का किरदार बेहद ही खूबसूरत ढंग से निभाया था |

अनुपम खेर


फिल्म द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर खूब सुर्ख़ियों में रही थी | ये फिल्म पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के PM यात्रा पर बनी थी | इस फिल्म में डॉ मनमोहन सिंह का किरदार अनुपम खेर ने निभाया था |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर