Category Archives:  Spiritual

राशिफल 18 सितम्बर 2020: इन राशियों को मिलेगा माँ लक्ष्मी का आशीर्वाद, जानिए अपनी राशि का हाल...

Sep 17 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन मध्यम रूप से फलदायक साबित होगा | किसी बंद पड़ी योजना में आपको उम्मीद की किरण नजर आ सकती है | आज ऑफिस में आप विरोधियों से सावधान रहे | परिवार का माहौल अच्छा रहेगा | जीवनसाथी से जुडी कोई बात आपको चिंतित कर सकती है |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आज कामकाज से जल्दी फ्री हो जायेंगे और परिवार के साथ वक़्त बिताएंगे | आज कुछ नया सीखने की इच्छा आपके ज्ञान में वृद्धि करेगी | प्रेम जीवन वाले जातक प्रिय को विवाह के लिए प्रपोज कर सकते है | आपका स्वास्थ्य एकदम ठीक रहेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन शानदार रहने वाला है | आज आपको किसी बड़े सरप्राइज के लिए तैयार रहना चाहिए | हालाँकि आज सेहत को लेकर भी सतर्क रहने की जरूरत है | बच्चो के लिए कुछ खरीददारी कर सकते है | कामकाज को लेकर आपका दिन मजबूत रहेगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | आपकी आमदनी में थोड़ी कमी आने की सम्भावना है | लेकिन आप इससे संतुष्ट रहेंगे | शाम को आपको परिवार के छोटे सदस्य से कोई काम की बात जानने को मिलेगी | प्रेम जीवन के मामले में आज दिन कमजोर है, आप रिश्ते में दबाव महसूस करेंगे |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | कामकाज के सिलसिले में आज आपको यात्रा करनी पड़ सकती है | आज मित्र के साथ मन की कुछ बाते डिसकस कर सकते है | अपने खर्चो को लेकर आप कुछ नयी योजना बना सकते है | दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी का साथ बना रहेगा |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | घर में पूजा पाठ से जुड़ा कोई कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है | आपके सर से कोई परेशानी आज दूर होने वाली है, आप राहत की सांस लेंगे | दाम्पत्य जीवन में आज जीवनसाथी से थोड़े मतभेद हो सकते है | कामकाज को लेकर दिन शुभ है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | कामकाज में भी आज सहकर्मी का साथ मिलने से काम जल्दी पूरा हो जायेगा | प्रेम जीवन में कुछ नया करने के बारे में सोच सकते है | संतान से जुडी कोई बात आपको चिंतित कर सकती है | आज के दिन आप तेल से बनी चीजों से दूरी रखे |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन शुभ है | कामकाज में आज बॉस आपकी तारीफ करेंगे | बॉस से आज सैलेरी इन्क्रीमेंट की बात करे तो सम्भव है, सफलता मिल जाए | इस राशि के व्यापारी आज कोई बड़ी डील कर सकते है | शाम के समय जीवनसाथी के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा | बिगड़ते काम बनेंगे, जिससे आपके चेहरे पर संतुष्टि का भाव रहेगा | नौकरीपेशा जातको को कोई शुभ समाचार मिलने की सम्भावना है | प्रेम जीवन में आज आपकी कोई बात प्रिय को नाराज कर सकते है, ध्यान रखे |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिनमान कमजोर प्रतीत हो रहा है | किसी बात को लेकर बैचेनी रहेगी, जिससे मूड ऑफ रहेगा | कामकाज को लेकर भी आज अधिक ही व्यस्त रह सकते है | आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा, जीवनसाथी के साथ वक़्त बिताकर अच्छा महसूस करेंगे |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | ऑफिस का अधिक काम आपको सिर दर्द से सकता है, ब्रेक ले | व्यापारियों को आज अच्छा लाभ होगा | आज ससुराल पक्ष के लोगो से बहस हो सकती है | प्रेम जीवन वालो के लिए दिन शुभ है | प्रिय से फ़ोन पर लम्बी बात करेंगे |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन फलदायक सिद्ध होगा | कामकाज में चुनौतियाँ आएगी, लेकिन आप समझदारी से उन्हें पार कर लेंगे | व्यापार और  निवेश को लेकर आज का दिन बेहद शुभ है | आज दाम्पत्य जीवन में आप ध्यान देंगे | जीवनसाथी की बातो को सुनेंगे, उनके लिए कुछ नया कर सकते है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर