Category Archives:  Spiritual

राशिफल 19 सितम्बर 2020:- आज कुम्भ राशि वालो को मिलेगी कोई बड़ी ख़ुशी, जानिए बाकी राशियों का हाल...

Sep 18 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | दोपहर के बाद कुछ खर्चो में अचानक वृद्धि हो सकती है, जिनकी वजह से आप चिंतित हो सकते है | कामकाज के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ सकती है | दाम्पत्य जीवन हल्के तनाव के साथ आगे बढ़ेगा, आप स्थिति संभाल लेंगे |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | कामकाज में आज आपकी स्थिति मजबूत होगी | आज कुछ मामलो में आपको भावनाओ पर काबू रखने की जरूरत है | दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी की कोई सलाह आपके काम आएगी | प्रेम जीवन वालो के लिए आज का दिन उतार चढ़ाव से भरा रहेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | ऑफिस में दिन अच्छा बीतेगा, हालाँकि आज किसी काम के चलते ऑफिस से जल्दी छुट्टी ले सकते है | व्यापारी साझदारो संग महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते है | आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा | आपका दाम्पत्य जीवन प्रेम से परिपूर्ण रहेगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन ठीक बीतेगा | आज पिताजी के साथ किसी काम से यात्रा पर जा सकते है | कामकाज में साथी कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा | जो जातक प्रेम जीवन में है, उनके लिए दिन चुनौतीपूर्ण रहने वाला है | आज आपको पेट से जुडी कोई समस्या हो सकती है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन बेहद शुभ रहेगा | आज धन की आवक में वृद्धि होगी, जिससे आपके चेहरे पर रौनक दिखाई देगी | कामकाज में आज किसी काम में उलझ सकती है, आपकी बुद्धिमता की परीक्षा होगी | बच्चो किसी चीज के लिए जिद कर सकते है | दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | नए काम में हाथ डालने की कोशिश सफल होंगे, कुछ नया सीखेंगे | आज संतान को लेकर कुछ बड़े निर्णय ले सकते है | प्रेम जीवन में आपका दिन अच्छा रहेगा | कहीं धन निवेश करना चाहते है, तो विशेषज्ञ की मदद ले तो बेहतर रहेगा |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | कामकाज को लेकर व्यस्तता के बीच आप खानपान का ही ख्याल रखे | कुछ जातको को आज लम्बी यात्रा करनी पड़ सकती है | जीवनसाथी के लिए दिन शुभ है, बड़ी उपलब्धि प्राप्त कर सकते है | प्रेम जीवन वाले जातक प्रिय को परिवार से मिलवा सकते है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | कामकाज में मनचाहे नतीजे मिलेंगे, आपके चेहरे पर संतुष्टि का भाव रहेगा | घर में आज नयी सम्पति खरीदने को लेकर बातचीत हो सकती है | शाम को जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे, उनसे दिल में कोई दबी बात शेयर कर सकते है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आप ऊर्जा से भरे रहेंगे | कामकाज में ध्यान देंगे, जिससे काम में आपकी पकड़ मजबूत होगी | परिवार के लिए आज का दिन शुभ है, आप किसी समस्या का निदान करेंगे | हालाँकि प्रेम जीवन वालो के लिए दिन थोड़ा तनाव से भरा रह सकता है | स्वास्थ्य ठीक रहेगा |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आपका दिन मिलेजुले प्रभाव का रहेगा | ऑफिस में दोपहर के बाद कोई समस्या खड़ी हो सकती है | इस राशि के व्यापारी व्यापार के नतीजों से संतुष्ट नहीं होंगे | आज दोस्तों के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे | आपका दाम्पत्य जीवन प्रेम से परिपूर्ण रहेगा |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन फलदायक रहेगा | हालाँकि सेहत में गिरावट आ सकती है | आज आप किसी प्रकार की चिंता हावी ना होने दे | कामकाज में आज आपको पहले से बेहतर नतीजे मिलेंगे | विवाहित जातको को संतान सुख की प्राप्ति होने वाली है | पारिवारिक जीवन में प्रेम रहेगा |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन शुभ है | ऑफिस में आज बॉस के सामने आप अपनी बात रखने में सफल होंगे | आज आपका कोई मित्र नए व्यापार का आईडिया शेयर कर सकता है | प्रेम जीवन वाले आज का दिन घूमने फिरने में बिताएंगे | आर्थिक स्थिति में शुभ परिवर्तन आ सकता है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर