Category Archives:  Spiritual

राशिफल 20 सितम्बर 2020: आर्थिक स्थिति को लेकर सतर्क रहे तुला और मकर राशि के जातक, जानिए बाकी राशियों का हाल...

Sep 19 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | आज शाम के समय किसी वजह से आप चिंतित हो सकते है | ऑफिस में आज आपको विरोधियों से सतर्क रहना चाहिए | आज आपकी कोई बात जीवनसाथी को बड़ी पसंद आएगी | घर में बीमार चल रहे सदस्य की तबियत में शुभ बदलाव आएगा 



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | आज के दिन वाहन चलाते समय आप ख़ास सावधानी बरते | कामकाज को लेकर की गयी कोई भी मेहनत आज बेकार नहीं जाएगी | आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी | जीवनसाथी के व्यवहार में बदलाव आपको परेशान कर सकता है |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन मध्यम फलदायक साबित होगा | कामकाज को लेकर आज थोड़े तनाव से घिरे रहेंगे | शाम को दोस्तों के साथ वक़्त बिताकर अच्छा महसूस करेंगे | प्रेम जीवन वालो के लिए आज का दिन चुनौतीभरा रहने वाला है | आपका दाम्पत्य जीवन सामान्य रहेगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आज खुद पर कुछ खर्चा कर सकते है | नौकरीपेशा जातको के लिए आज का थोड़ा शुभ नहीं है, किसी से झड़प होने की सम्भावना है | जीवनसाथी आपकी ईमानदारी से खुश दिखाई देगा | परिवार के जो छोटे सदस्य है, उनके लिए आज कोई उपहार ले सकते है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन ठीक रहेगा | खानपान को लेकर थोड़ा ध्यान दे, गला खराब होने की सम्भावना है | आज किसी को उधार दिया धन वापस मिलने के आसार बन रहे है | कामकाज को लेकर आज सामान्य से अधिक व्यस्त रह सकते है | जीवनसाथी को समय ना दे पाने के कारण नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | नौकरीपेशा जातको को आज बॉस से तारीफ सुनने को मिल सकती है | विवाहित जातको के दाम्पत्य जीवन में चल रहा तनाव आपके प्रयास से दूर होगा | आज आप उधार धन के लेन देन में सावधान रहे | नुकसान हो सकता है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन फलदायक रहेगा | आज किसी सरकारी काम के चलते आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है | यकायक खर्चो में वृद्धि आपका बजट बिगाड़ सकती है | प्रेम जीवन वाले जातक प्रिय के लिए कुछ नया करने की कोशिश करेंगे | रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन शुभ है | आमदनी में वृद्धि होने से आप प्रसन्न दिखाई देंगे | आप परिवार के साथ कहीं घूमने जाने की प्लानिंग कर सकते है | कामकाज में आपको लगन की जरूरत है, ये ही आपको सफलता दिलाएगी | आज आप स्वादिष्ट भोजन का आनंद उठाएंगे |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | व्यापारियों की दूरदर्शिता आज काम आने वाली है | नौकरीपेशा जातक आज बॉस से तारीफ सुनेंगे | आज आप किसी धार्मिक कार्य में योगदान दे सकते है | आज जीवनसाथी की कोई सलाह आपके बड़ी काम आने वाली है | ध्यान देने की जरूरत है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | आज आपकी लापरवाही के चलते कोई बना बनाया काम बिगड़ सकता है | आर्थिक लेनदेन में आप सावधान रहे | किसी निजी काम में आप भाई / बहन की मदद ले सकते है | प्रेम जीवन में प्रिय आज आपको लेकर अधिक ही पजेसिव हो सकता है |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन फलदायक साबित होगा | कार्यक्षेत्र को लेकर आपकी योजना सफल होने वाली है | आज कोई सरकारी काम मित्र की मदद से पूरा होने वाला है | ससुराल पक्ष से कोई मिलने आ सकता है, इससे घर में ख़ुशी का माहौल रहेगा | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका आपका दिन ठीकठाक रहेगा | परिवार के साथ वक़्त बिताने के लिए आज का दिन शुभ है | आज आपका कोई मित्र आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है | आज जीवनसाथी किसी चीज की मांग कर सकता है, जो आपके बजट पर असर डाल सकती है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर