Category Archives:  Entertainment

जानिए कौन है पायल घोष जिसने अनुराग कश्यप पर शोषण के आरोप लगाए है ?

Sep 20 2020

Posted By:  Sunny

हाल ही में एक्ट्रेस पायल घोष ने बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप पर गंभीर आरोप लगाए है | पायल घोष ने अनुराग पर अपने यौन शोषण के आरोप लगाए है | उन्होंने सोशल मीडिया पर इसे लेकर अपना एक वीडियो शेयर किया था, जिसमे वो अपने साथ हुए शोषण की बात कह रही थी | इसके बाद पायल ने एक ट्वीट किया और PM से भी मदद करने की अपील की | आखिर ये पायल घोष कौन हैं ? आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे है |



पायल घोष एक एक्ट्रेस है, उन्होंने तमिल, तेलुगु और हिंदी फिल्मो में भी काम किया है | उन्होंने साल 2017 में आयी फिल्म पटेल की पंजाबी शादी से बॉलीवुड में डेब्यू किया था | इस फिल्म में वे ऋषि कपूर और परेश रावल के साथ नजर आयी थी |


वैसे अदाकारी की दुनिया में उनका डेब्यू साल 2008  में ही हो गया था | वे 2008 में BBC की फिल्म  Sharpe's Peril में नजर आयी थी | इस फिल्म में उन्होंने एक बंगाली स्वतंत्रता सेनानी की बेटी की भूमिका निभाई थी | इसके अलावा उन्होंने एक कैनेडियन फिल्म में भी काम किया है |



पायल के माता पिता उनके एक्टिंग में करियर बनाने के खिलाफ थे | लेकिन अपने कॉलेज की छुटियों के दौरान पायल कोलकाता से मुंबई भाग आयी | और उन्होंने एक एक्टिंग अकादमी ज्वाइन कर ली | जहाँ डायरेक्टर चंद्रा शेखर येलेति ने उन्होंने Prayanam फिल्म में काम दिया |


इसके बाद उन्होंने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में कुछ और फिल्मो में काम किया | इसके बाद 2017 में वे वीर दास के साथ 'पटेल की पंजाबी शादी' में नजर आयी, लेकिन ये फिल्म कोई ख़ास कमाल नहीं दिखा पायी | जानकारी के लिए बता दे पायल टीवी सीरियल 'साथ निभाना साथिया' में भी नजर आ चुकी है |


हाल ही में उन्होंने अनुराग कश्यप पर यौन शोषण के आरोप लगाए है | जिसके बाद NCW की तरफ से भी उन्हें शिकायत करने को कहा गया है | इसके साथ सोशल मीडिया पर लोग अनुराग कश्यप की गिरफ्तारी की मांग कर रहे है |


वैसे बता दे अनुराग कश्यप ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को नकार दिया है | उन्होंने कहा कि ये उन्हें चुप कराने की साजिश है | ये सभी आरोप बेबुनियाद है | उन्होंने आज तक किसी के साथ ऐसा व्यवहार नहीं किया, वे इसके सख्त खिलाफ है |

अनुराग कश्यप ने अपने अंतिम ट्वीट में लिखा था कि "अभी तो बहुत आक्रमण होने वाले हैं, यह बस शुरुआत है | बहुत फोन आ चुके हैं, कि नहीं मत बोल और चुप हो जा | यह भी पता है कि पता नहीं कहां-कहां से तीर छोड़े जाने वाले हैं, इंतजार है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर