Category Archives:  Spiritual

राशिफल 24 सितम्बर 2020: आज धनु राशि वालो के लिए कमजोर रहेगा दिन, जानिए बाकी राशियों का हाल...

Sep 23 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | आज शाम के समय परिवार में कोई समस्या खड़ी हो सकती है, आपको तैयार रहना चाहिए | कामकाज को लेकर मनचाहे नतीजे नहीं मिलेंगें, लेकिन आप संतुष्ट रहेंगे | आज जीवनसाथी के साथ मंदिर में दर्शन के लिए जा सकते है |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | ऑफिस में आज काम कम रहेगा, जिससे आप राहत महसूस करेंगे | आज कुछ खर्चे या अनचाही यात्रा आपको परेशान कर सकती है | आज जीवनसाथी आपसे किसी बात को लेकर क्रोधित हो सकता है | स्वास्थ्य को लेकर दिन अच्छा रहेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | व्यापारियों के लिए दिन शुभ है, नए साझेदार जोड़ सकते है, या बड़ा लाभ होने की सम्भावना है | आर्थिक स्थिति को लेकर आज मित्र से कुछ बाते शेयर कर सकते है | विवाहित जातको के दाम्पत्य जीवन में लम्बे समय बाद ख़ुशी की लहर आएगी |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | हालाँकि नौकरीपेशा जातको को आज विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है | कामकाज को लेकर स्थिति सुधरेगी, आपकी पकड़ भी मजबूत होगी | आज संतान को लेकर जीवनसाथी के साथ कोई बड़ा निर्णय ले सकते है | आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | ऑफिस में आज आपको नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिलने वाले है, उत्साहित होंगे, हालाँकि ध्यान रखे कि आपकी जिम्मेदारी भी बढ़ी है | प्रेम जीवन वाले जातक प्रिय के साथ घूमने जा सकते है | घर-परिवार में ख़ुशी का माहौल रहेगा |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन मध्यम रूप का रहेगा | आज वाहन चलाते समय आप सावधानी बरते | आज आपको धनलाभ होने की सम्भावना है, आर्थिक स्थिति को संबल मिलेगा | विवाहित जातक समय बाद जीवनसाथी संग अच्छा समय बिताएंगे | घर में बुजुर्ग की सेहत बिगड़ सकती है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | आप कामकाज में ध्यान देंगे, जिससे आपकी कार्यक्षमता में भी सुधार होगा | आज कोई मित्र आपके बड़ा काम आने वाला है | आज जीवनसाथी से किसी बात को लेकर बड़ी बहस हो सकती है, आपको धैर्य से पेश आने की जरूरत है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आपका दिन आज बढ़िया रहेगा | सुबह कोई चिंता आपको घेर सकती है, लेकिन दोपहर के बाद ये दूर आ जाएगी | आज बच्चो के लिए कुछ खरीददारी कर सकते है | नौकरी बदलने की सोच रहे जातको को आज अच्छा ऑफर मिलने वाला है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन उतार चढ़ाव से रहेगा | किसी जरुरी काम के अटकने से आप चिंतित हो सकते है | परिवार में चल रहा विवाद आपकी चिंता बढ़ा सकते है | ऑफिस में आपका दिन अच्छा बीतेगा, बॉस आपके काम से प्रसन्न होंगे | प्रेम जीवन वालो के लिए दिन शुभ रहेगा |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन शुभ रहेगा | आज आप घर में मरम्मत करवाने का कार्य कर सकते है | आज घर में नयी प्रॉपर्टी खरीदने की बात हो सकती है | प्रेम जीवन वालो के लिए दिन चुनौतीभरा साबित होने वाला है | विवाहित जातक जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक कार्य में हिस्सा ले सकते है |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | आज कामकाज में अधिक ही व्यस्त रहेंगे | आप खर्चो में कमी लाने को लेकर कोई रूपरेखा तैयार कर सकते है | इस राशि के अविवाहित जातको के विवाह की बात घर में चल सकती है | मित्रो के साथ अच्छा समय बिताएंगे |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका भाग्य प्रबल है | कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा, आप गौरवान्वित महसूस करेंगे | कहीं निवेश किया गया धन आपको अच्छा लाभ पहुंचाने वाला है | दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी के व्यवहार में बढ़ती ईगो आपको खल सकती है, इस बार में बात करने की जरूरत है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर