Category Archives:  News

नहीं रहे केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान, गमगीन हुई राजनीति

Oct 08 2020

Posted By:  Sunny

भारतीय राजनीती के जानेमाने नेता और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान नहीं रहे, 74 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया | जानकारी के अनुसार वे लम्बे समय से बीमार चल रहे थे | उनके निधन की जानकारी उनके बेटे चिराग पासवान ने ट्वीट करके दी | जानकारी के लिए बता दे रामविलास पासवान मोदी सरकार में उपभोक्ता मामलो, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मामलो के मंत्रालय की जिम्मेदारी संभल रहे थे |



रिपोर्ट्स के अनुसार दिल्ली के एक हॉस्पिटल में उनका इलाज रहा था | 4 अक्टूबर को उनकी तबियत अचानक बिगड़ गयी थी | 
जिसके बाद उनके बेटे ने बताया था की उनका दिल का ऑपरेशन हुआ है |



बता दे उन्हें राजनीती का मौसम विज्ञानी कहा जाता था | क्योंकि वो ये पहले ही भांप लेते थे कि सियासत कब क्या करवट लेंगी | बिहार से निकलकर वे केंद्र तक पहुँचने में उन्होंने बड़ी मेहनत की थी | साल 1969 में उन्होंने राजनीती में कदम रखा था, जिसके बाद अगले 50 सालो तक वे किसी ना किसी पद पर रहे |


रामविलास पासवान के निधन पर PM मोदी ने ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी | उन्होंने लिखा कि "मेरा दुख शब्दों से परे है | हमारे देश में एक शून्य पैदा हो गया है जो शायद कभी नहीं भरेगा | राम विलास पासवान जी का निधन एक व्यक्तिगत क्षति है | मैंने एक दोस्त, मूल्यवान सहयोगी और ऐसे व्यक्ति को खो दिया है जो हर गरीब व्यक्ति के लिए यह सुनिश्चित करने को लेकर बेहद भावुक था कि वह गरिमा का जीवन जिए |


राम विलास पासवान जी ने कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के जरिए राजनीति में कदम रखा | एक युवा नेता के रूप में, उन्होंने आपातकाल के दौरान अत्याचार और हमारे लोकतंत्र पर हमले का विरोध किया.वह एक उत्कृष्ट सांसद और मंत्री थे, जिन्होंने कई नीतिगत क्षेत्रों में योगदान दिया |


साथ में काम करना, पासवान जी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलना एक अविश्वसनीय अनुभव रहा है | मंत्रिमंडल की बैठकों के दौरान उनके हस्तक्षेप व्यावहारिक थे, राजनीतिक ज्ञान, राज्य-कौशल से लेकर शासन के मुद्दों तक, वह प्रतिभाशाली थे | उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना, शांति |

उनके निधन पर देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के ऑफिस से भी ट्वीट किया गया |


उनकी शुरूआती जिंदगी की बात करे तो उनका जन्म 5 जुलाई 1946 को बिहार के खगड़िया जिले के सहरबन्नी गाँव में हुआ था | कॉलेज से उन्होंने लॉ ग्रेजुएट और मास्टर और आर्ट्स किया इस दौरान वे छात्र राजनीती में भी सक्रीय रहे | उन्होंने बिहार में पुलिस में भी नौकरी की | 1960 में उन्होंने राजकुमारी देवी से शादी की उनसे उनकी दो बेटियां है | हालाँकि 1981 में उनका तलाक हो गया | फिर 1983 में उन्होंने रीना शर्मा से शादी की, जिनसे उन्हें एक बेटा और एक बेटी है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर