Category Archives:  Spiritual

सबसे निडर होते है इन 4 राशियों के जातक, हर मुसीबत का डटकर करते है सामना

Oct 19 2020

Posted By:  Sunny

ज्योतिष शास्त्र में कई ऐसे राज बताये गए है, जो मनुष्य जीवन के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं है | ज्योतिष शास्त्र ग्रह और नक्षत्रो पर आधारित है | वहीँ मनुष्य की राशियां इन ग्रह नक्षत्रो पर आधारित है | इसीलिए ग्रह नक्षत्रो में आने वाला परिवर्तन राशियों की परिस्थिति बदलता है और इससे उन राशियों के जातक प्रभावित होते है | वैसे ज्योतिष में सभी राशियों से जुडी कुछ ख़ास जानकारियां दी गयी है | ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी राशियों के बारे में जानकारी देने जा रहे है, जिनके जातक निडर किस्म के होते है | वे हर परिस्थिति का सामना निडरता और साहस से करते है, तो आइये जानते है, कौनसी है ये राशियां |


मेष


ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मेष राशि के जातक बड़े ही निडर और पराक्रमी होते है | इस राशि के स्वामी मंगल ग्रह है, बता दे मंगल ग्रह निडरता, क्रोध, साहस और विजय के कारक है | ऐसे में मेष राशि के जातको पर मंगल का प्रभाव देखने को मिलता है | ऐसा बताया जाता है कि मेष राशि के जातक कभी किसी के सामने नहीं झुकते है, ना ही इन्हे किसी से भय होता है | इनकी यही खासियत इन्हे सफलता दिलाती है |



वृषभ


ज्योतिष शास्त्र के अनुसार वृष राशि के जातक निडर स्वभाव के साथ साथ बेहद ही समझदार होते है | ये अपने सामने आने वाली हर मुसीबत का पुरे जी जान से सामना करते है | चाहे कितनी भी बड़ी मुसीबत हो, ये अपनी समझदारी और सूझ बुझ से उसका हल निकाल लेते है |

सिंह


सिंह राशि के जातक बचपन से ही निडर होते है | इनके बचपन के कृत्य भी हैरानी भरे होते है | सिंह राशि के स्वामी सूर्य है और सूर्य साहस, शासन, उच्च पद, निडरता और नेतृत्व का कारक है | ऐसे में इनकी राशि सूर्य से प्रभावित होती है | इसके अलावा बुद्धिमानी में भी बड़े कमाल होते है |

धनु


धनु राशि के जातक जीत के आदि होते है, इसीलिए छोटी सी हर इन्हे बहुत परेशान करती है | ये लोग कई बार बड़े ही कठोर व्यवहार करते नजर आते है, लेकिन असल में ये बड़े कोमल स्वभाव के होते है | इन लोगो में बड़ी से बड़ी परेशानी से निकलने का  हुनर होता है | इनका ये हुनर ही इन्हे निडर की उपाधि देता है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर