Category Archives:  Entertainment

20वें जन्मदिन पर ख़त्म हो गया था इस एक्टर का परिवार, पिता ने माँ-बहन की हत्या कर खुद को मार दी थी गोली

Oct 19 2020

Posted By:  Sunny

साल 1993 में एक फिल्म आयी थी 'रंग', इस फिल्म के गाने "तुझे ना देखू तो चैन" और "दिल चीर के देख" जैसे गाने बड़े फेमस हुए थे | आज भी अक्सर कहीं ना कहीं ये गाने सुनने को मिल ही जाते है | 1993 में आयी इस फिल्म में दिव्या भारती नजर आयी थी | उनके साथ फिल्म में लीड रोल में कमल सदाना नजर आये थे |



वैसे बहुत कम लोग हैं, जो कमल सदाना को उनके नाम से जानते है | उनके करियर की शुरुआत तो बेहद ही शानदार हुयी थी, लेकिन अचानक उनके करियर को ब्रेक लग गया | उनके करियर की शुरुआत से पहले उनके 20वें जन्मदिन पर उनके साथ एक घटना हुयी थी, जिसने उन्हें झकझोर कर रख दिया |


उनके करियर की बात करे तो उन्होंने साल 1992 में आई फिल्म 'बेखुदी' से डेब्यू किया था | इस फिल्म में वे काजोल के साथ नजर आये थे | इसके बाद वे 'रंग' में एक्ट्रेस दिव्या भारती के साथ नजर आये | ये सुपरहिट साबित हुयी, लेकिन इसके बाद कमल अपनी किसी और फिल्म में कमाल दिखाने में नाकाम रहे |



फिर उन्होंने कुछ सालो के लिए फिल्मो से ब्रेक ले लिया और फिर 2006 में उन्होंने TV की दुनिया में 'कसम से' टीवी सीरियल से डेब्यू किया | इसके अलावा 2005 में उन्होंने 'कर्कश' फिल्म से निर्देशन में डेब्यू किया, लेकिन उनकी फिल्म को कोई ख़ास पहचान नहीं मिली | साल 2014 में उन्होंने एक और फिल्म डायरेक्ट की 'रोर: टाइगर्स ऑफ़ सुंदरबन', लेकिन ये फिल्म भी सुपर फ्लॉप साबित हुयी |

हुआ था बड़ा हादसा


जब कमल सदाना 20 साल के थे, तब उनकी जिंदगी में एक बड़ा हादसा हुआ था | 21 अक्टूबर 1990 को कमल सदाना का 20 वां जन्मदिन था | उस दिन शाम को उनके जन्मदिन की पार्टी थी और वे पार्टी की तैयारियों में लगे हुए थे | जानकारी के लिए बता दे कमल सदाना के पिता जाने माने प्रोड्यूसर बृज सदाना थे, वहीँ उनकी माँ फिल्म एक्ट्रेस सईदा खान थी |


जानकारी के अनुसार उनकी माँ और पिता में अक्सर झगड़े हुआ करते थे | लेकिन 21 अक्टूबर 1990 को बात कुछ ज्यादा ही बढ़ गयी और बृज सदाना ने नशे की हालत में अपनी पत्नी सईदा को गोली मार दी और कमल की छोटी बहन नम्रता को भी गोली मार दी | गोली चलने की आवाज सुनकर जब वे आये तो उन्होंने देखा कि जमीन पर उनकी माँ और बहन मृत पड़ी है और पिता के हाथ में पिस्तौल है |


रिपोर्ट के अनुसार बृज सदाना ने कमल पर भी गोली चलाई लेकिन वे चूक गए | तब इतने बड़े हादसे की वह कमल बेहोश हो गए और जब हॉस्पिटल में उनकी आँख खुली तो उन्हें बताया गया कि उनके पिता ने उनकी माँ और बहन की हत्या करने के बाद उसी पिस्तौल से खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली |

इतने बड़े हादसे का कमल पर गहरा असर पड़ा था, उनकी कॉउंसलिंग की गयी | हैरानी की बात यह है कि कमल को ये कभी पता नहीं चला की उनके पिता ने ऐसा क्यों किया था |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर