Category Archives:  Entertainment

बिग बॉस में भोजपुरी तड़का लगा चुके है ये सितारे, सबसे पहले आया था ये भोजपुरी एक्टर

Oct 20 2020

Posted By:  Sunny

टीवी जगत का सबसे विवादित और चर्चित शो हमेशा ही सुर्ख़ियों में रहता है | इस रियल्टी शो का हिस्सा देश विदेश के सितारे होते है, तो कई बार आम आदमी का चेहरा भी इस शो में देखने को मिला है | वैसे बिग बॉस का हिस्सा सिर्फ हिंदी टीवी और फिल्मो के कलाकार ही नहीं, बल्कि भोजपुरी सितारे भी इसका हिस्सा बन चुके है | आज हम आपको उन भोजपुरी सितारों से मिलवाने जा रहे है, जो बिग बॉस का हिस्सा रह चुके है | तो आइये देखते है आज की इस लिस्ट में क्या ख़ास है |


दिनेश लाल उर्फ़ निरहुआ


दिनेश लाल भोजपुरी सिनेमा के बड़े सितारे है, वे एक सुपरस्टार है | लोग उन्हें उनके असली नाम से ज्यादा निरहुआ नाम से जानते है | निरहुआ बिग बॉस के छठे सीजन में नजर आये थे | लेकिन शो में वो ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाए और एलिमिनेट हो गए थे |

मोनालिसा


एक्ट्रेस मोनालिसा भोजपुरी फिल्मो की सुपरहिट एक्ट्रेस है | लेकिन अब वे हिंदी टीवी सीरियल में भी नजर आने लगी है | इसके अलावा उनकी फैन फॉलोइंग भी कमाल है | वे बिग बॉस के 10वें सीजन में नजर आयी थी | इस दौरान उन्होंने अपने खेल के तरीके से खूब सुर्खियां बटोरी थी |



रवि किशन


एक्टर रवि किशन कमाल के अभिनेता है | कई बार उन्होंने अपनी एक्टिंग से लोगो का दिल जीता है | बता दे वे भोजपुरी सिनेमा में अपनी तगड़ी पहचान रखते है | वहीँ हिंदी और साउथ इंडियन फिल्मो में अक्सर वे नजर आते रहते है | जानकारी के लिए बता दे वे बिग बॉस के पहले सीजन में नजर आये थे |

मनोज तिवारी


भोजपुरी की प्रसिद्ध गायक और एक्टर मनोज तिवारी भाजपा नेता भी है | उनका गाया गाना 'रिंकिया के पापा' बड़ा फेमस हुआ था | मनोज तिवारी बिग बॉस के चौथे सीजन में नजर आये थे | शो के दौरान उनके बयानों ने लोगो का खूब ध्यान खींचा था |

खेसारी लाल यादव


खेसारी लाल यादव भोजपुरी सिनेमा के बड़े सितारे है | उनकी गिनती भोजपुरी के हाईएस्ट पेड एक्टर्स में होती है | वैसे वे एक एक्टर के साथ साथ सिंगर भी है | वे बिग बॉस के 13वें सीजन में नजर आये थे |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर