Category Archives:  Spiritual

राशिफल 22 अक्टूबर 2020: इन 5 राशियों के लिए परेशानी भरा रहेगा गुरुवार, जानिए अपनी राशि का हाल...

Oct 21 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | आपके कुछ कार्यो में आज देरी हो सकती है, आप समय प्रबंध पर ध्यान दे | व्यापारियों को आज संतुष्टि भरा लाभ प्राप्त होगा | आज बेवजह ही कोई जिम्मेदारी आप अपने सिर ले सकते है, जिसकी वजह से आपको बाद में पछताना पड़ेगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका ध्यान धर्म कर्म की बातो में अधिक रहेगा | आज के दिन आप किसी बड़े काम की जिम्मेदारी अपने हाथ में ना ले | नौकरीपेशा जातक आज ऑफिस में आलस्य महसूस करेंगे | दाम्पत्य जीवन में आपको नीरसता का भाव महसूस होगा | आज किसी की ख़ुशी की वजह बनेंगे |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन शुभ है | नए बिज़नेस को आरम्भ करने की सोच रहे जातक को आज मार्गदर्शन मिलने वाला है | घर में आज कोई मेहमान आने वाला है, जिस वजह से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा | प्रेम जीवन वाले जातक आज प्रिय को खुश करने के लिए क्रिएटिव कर सकते है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा, लेकिन स्वास्थ्य के मामले में दिन कमजोर है | आज के दिन तली भुनी चीजों से दूरी रखे | आज मित्र के साथ किसी काम से जा सकते है | घर का माहौल सुकून भरा रहेगा | विवाहित जातक आज जीवनसाथी से मन में चल रहे द्वन्द को शेयर कर सकते है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | आज भाई बहन की किसी काम में मदद करने वाले है | कोई मित्र आपसे आमदनी में वृद्धि करने का आईडिया शेयर कर सकता है | दाम्पत्य जीवन में आपका केयरलेस व्यवहार विवाद की वजह बन सकता है | आप इस ध्यान दे |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | घर के कारोबार में आपका बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना पिता जी को प्रसन्न करेगा | इस राशि के नौकरीपेशा जातक कुछ खरीददारी कर सकते है | प्रेम जीवन वाले जातक यदि प्रिय को परिवार से मिलवाना चाहते है, तो आज का दिन शुभ है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | किसी काम को लेकर आपकी दूरदर्शिता लाभ की वजह बनेगी | कहीं निवेश किया गया धन अच्छा रीटर्न देने वाला है | परिवार के किसी सदस्य की परेशानी को आप सुलझाएंगे, इससे आपका बॉन्ड भी मजबूत बनेगा | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आप असमंझस की स्थिति में रहेंगे | मन की बात किसी से शेयर करे | घर परिवार में स्थिति नाजुक दौर में है, आपको ध्यान देने की जरूरत है | प्रेम जीवन वाले जातको को प्रिय का व्यवहार परेशान कर सकता है | हालाँकि विवाहित जातको का दाम्पत्य जीवन प्रेम से परिपूर्ण रहेगा |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आप ऊर्जावान महसूस करेंगे | आध्यात्म की ओर आप आकर्षित हो सकते है, कोई धार्मिक किताब पढ़ सकते है | ऑफिस में आज उच्च अधिकारीयों से असाइनमेंट के बारे चर्चा करेंगे | विवाहित जातको के ससुराल पक्ष से कोई मुलाकात करने के लिए आ सकता है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | किसी काम में देरी आपको परेशान करेगी, आप चिंता ना करे समय रहते कार्य पूरा हो जायेगा | जीवनसाथी भविष्य को लेकर कोई योजना बना सकता है | व्यस्तता के बीच शाम को मित्रो से मुलाकात करने का समय निकाल लेंगे |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | इस राशि के व्यापारी मनचाहा लाभ प्राप्त करके खुश नजर आएंगे | आप आज सेहत के लिए कुछ  खरीददारी कर सकते है | शाम को बच्चो के साथ पार्क में टहलने जा सकते है, उनकी कोई जिद पूरी कर सकते है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | आपके किसी कार्य की वजह से समाज में आज आपकी चर्चा होगी | नौकरीपेशा जातको को काम अधिक होने की वजह से ऑफिस में अधिक समय देना पड़ेगा | दाम्पत्य जीवन में चल रहे तनाव से बाहर निकलने को कोशिश करेंगे |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर