इस कोरोना कल की वजह से सिनेमा जगत को बहुत बड़े नुकसान का सामना करना पड़ा है | कई फिल्मो और टीवी सीरियल्स की रिलीज़ और शूटिंग रूक गयी | इस दौरान कुछ बुरी घटनाये भी घटी, जिनसे हर कोई आहत हुआ | लेकिन सिनेमा जगत और टीवी जगत की कुछ एक्ट्रेसेस के लिए ये साल बड़ा ही खूबसूरत साबित हुआ है | दरअसल आने वाले समय में जल्द ही कुछ एक्ट्रेसेस के घर में किलकारियां गूंजने वाली है | इन एक्ट्रेसेस ने अपने फैंस से ये ख़ुशी शेयर की थी, जिसके बाद से ही उन्हें भर भर कर बधाइयाँ मिल रही है | तो आइये जानते है, कौन कौन सी एक्ट्रेसेस जल्द ही माँ बनने वाली है |
करीना कपूर
एक्ट्रेस करीना कपूर और सैफ अली खान बॉलीवुड के बेस्ट कपल्स में गिने जाते है | हाल ही में सैफ अली खान ने अपने चाहने वालो संग अपनी ख़ुशी शेयर की थी | उन्होंने बताया था कि वे जल्द ही उनके घर में नया मेहमान आने वाला है | उन्होंने कहा था कि "हमें ये एलान करते हुए खुशी हो रही है कि हम अपने घर में एक इजाफा होने की उम्मीद कर रहे हैं। आप सभी शुभचिंतकों को हमें लगातार प्यार और समर्थन देने के लिए धन्यवाद |"
अनीता हसनंदानी
टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस 'नागिन' फेम अनीता हसनंदानी ने हाल ही में एक वीडियो शेयर करके अपनी प्रेगनेंसी का एलान किया था | हालाँकि इससे पहले भी खबरे आ रही थी, कि वे माँ बनने वाली है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुयी थी | उनके पति रोहित रेड्डी ने भी अनीता की प्रेगनेंसी से इंकार कर दिया था | लेकिन बाद में अनीता ने वीडियो शेयर कर सभी अटकलों को समाप्त कर दिया |
अनुष्का शर्मा
पावर कपल अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी लोगो की फेवरेट है | हाल ही में अनुष्का और विराट ने अपने फैंस से बड़ी खुशखबरी शेयर की थी | उन्होंने अपनी फोटो शेयर कर जानकारी दी थी कि वे जल्द ही दो से तीन होने वाले है | जानकारी के लिए उन्होंने 2017 में इटली में शादी रचाई और इसकी किसी को खबर भी नहीं थी |
सागरिका घाटगे
पिछले कुछ समय से खबरे उठ रही है कि सुपरहिट फिल्म 'चक दे इंडिया' में नजर आयी एक्ट्रेस सागरिका घाटगे जल्द ही माँ बनने वाली है | हालाँकि इसकी भी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुयी है | दरअसल हाल ही में सागरिका अपने पति जहीर खान का जन्मदिन मनाने दुबई पहुंची थी | वहां से उनकी कुछ तस्वीरें आयी, जिनसे कयास लगाए जाने लगे कि जहीर और सागरिका जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले है |
एक्ट्रेस अमृता राव
फिल्म एक्ट्रेस अमृता राव भी इन दिनों सुर्ख़ियों में है | दरअसल हाल ही में उन्होंने बताया था कि वे माँ बनने वाली है | उन्होंने ये भी बताया कि ये उनकी प्रेगनेंसी का नौवां महीना है | वैसे उन्होंने अपनी प्रेगनेंसी को लम्बे समय तक छिपाये रखने के लिए अपने फैंस से माफ़ी भी मांगी है |