Category Archives:  Spiritual

राशिफल 23 अक्टूबर 2020: सिंह राशि वालो की पूरी होगी कोई इच्छा, जानिए बाकी राशियों का हाल...

Oct 22 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | आपकी आमदनी में वृद्धि होने के आसार है | आज के दिन आप सभी से प्रेम से पेश आएंगे, इससे आपके बिगडते काम भी बन जायेंगे | हालाँकि स्वास्थ्य के मामले में आपको खान पान का ख्याल रखने की जरूरत है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | ऑफिस में आज अधिक काम आपको थका देगा | शाम को मित्र से मुलाकात कर कुछ डिसकस कर सकते है | परिवार का कोई सदस्य आपसे किसी चीज की मांग कर सकता है | प्रेम जीवन वालो के लिए दिन शुभ रहने वाला है |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | आज किसी काम की जिम्मेदारी आप पर आने वाली है, जिसे निभाने में आपको परेशानी हो सकती है | जीवनसाथी आपसे मन में दबी कोई बात शेयर कर सकता है | प्रेम जीवन वाले जातको को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आपका दिन कुछ मामलो में फलदायक साबित होगा, लेकिन कामकाज के मामले में उतार चढ़ाव आ सकते है | ऑफिस में किसी से झड़प होने की स्थिति बन सकती है, आप धैर्य रखे | विवाहित जातको को ससुराल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलने की सम्भावना है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन शुभ है | आज आपका कोई ऐसा काम पूरा होने वाला है, जिसकी आपको उम्मीद नहीं थी | कारोबार में आज गति देखने को मिलेगी | यदि किसी से प्रेम करते है, तो आज इजहार करने के लिए दिन शुभ है | परिवार में पूर्ण सुख शांति का माहौल रहेगा |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आपके खर्चो में स्वतः ही कमी आएगी, जिसकी वजह से आप प्रसन्न होंगे | शाम को आप किसी परेशानी में घिर सकते है | आप तनाव लेने की बजाय इसके हल पर विचार करे | दाम्पत्य जीवन में आप सामंझस्य बनाने की कोशिश करेंगे |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | कामकाज को लेकर सामान्य रहेगा | किसी काम को लेकर की गयी मेहनत बेकार नहीं जाएगी | आज सोशल मीडिया पर अधिक समय बिताएंगे, इससे दूरी बनाने की कोशिश करे | आज बच्चो के लिए कोई चीज खरीद सकते है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन शुभ है | परिवार और कारोबार में तालमेल बैठाने में आप सफल होंगे | नौकरीपेशा जातक उच्च अधिकारीयों से अच्छे संबंध बनाने की कोशिश करेंगे | आज परिवार का कोई सदस्य शुभ समाचार सुना सकता है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम बना रहेगा |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा, बस सेहत को लेकर आपको कमजोरी महसूस हो सकती है | आज उधार दिया धन मिलने वाला है | इससे आप राहत की सांस लेंगे | प्रेम जीवन वाले प्रिय के लिए कुछ ख़ास करने की कोशिश कर सकते है | परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन शानदार रहेगा | आपके खर्चो में कमी आने आएगी, जिस वजह से आप बचत पर ध्यान दे पाएंगे | ऑफिस में किसी काम में आप अटक सकते है, इसमें आपको किसी की मदद लेनी पड़ सकती है | प्रेम जीवन वालो के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण साबित होने वाला है |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | कामकाज को लेकर किये गए सभी प्रयास सफल होंगे | कोर्ट कचहरी के मामलो में आज आपको सफलता मिलने वाली है | आज परिवार के किसी सदस्य की परेशानी आपकी परेशानी बन सकती है | दाम्पत्य जीवन में हल्के तनाव की स्थिति रहेगी |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन शुभ है | आज आपका दिन मौज मस्ती में गुजर सकता है | नौकरीपेशा जातक आज ऑफिस से जल्दी फ्री होने की कोशिश में रहेंगे | प्रेम जीवन वाले जातक परिवार को अपने प्रेम जीवन के बारे में बता सकते है | स्वास्थ्य के मामले में दिन शुभ रहेगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर