Category Archives:  Spiritual

कन्या को उपहार में दे ये चीजे, फिर देखिये कैसे प्रसन्न होती है माता रानी

Oct 22 2020

Posted By:  Sunny

परम्परा के अनुसार नवरात्री की नवमी तिथि को कन्याओ को भोजन कराया जाता है | साथ ही उनके पैर छूकर उन्हें उपहार भी दिया जाता है | हिन्दू धर्म में ये परम्परा सदियों से चली आ रही है | ऐसा माना जाता है कि नवरात्री में माता भवानी कन्या का रूप लेकर अपने भक्तो के घर में पधारती है | इसीलिए नवरात्री में कन्याओ को माता का स्वरूप मानकर लोग अपने घरो में आमंत्रित करते है | उन्हें सम्मान के साथ भोज कराकर उनका आशीर्वाद लेते है | आज की इस पोस्ट में हम आपको कुछ ऐसे उपहारों के बारे में बताने जा रहे है, जिन्हे आपको कन्या को भेंट करना चाहिए | इन उपहारों को भेंट करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है और माता भवानी भी प्रसन्न होती है | 


लाल वस्त्र


ये तो आप जानते ही होंगे कि लाल रंग माता को अत्यंत प्रिय है | इसी वजह से नवरात्र में कन्या को उपहार स्वरुप लाल वस्त्र दिए जाते है | हालांकि यदि आप लाल वस्त्र देने में असमर्थ है, तो आप कन्याओं को लाल रंग की चुनरी भी भेंट कर सकते है | शास्त्रों में लाल रंग को वृद्धि का प्रतीक माना गया है, साथ ही मंगल को भी मजबूत करता है | इसके अलावा माता का प्रिय रंग होने के चलते आप पर माता की कृपा बनती है |

फल


नवरात्र में कन्याओ को कोई ना कोई फल अवश्य भेंट करना चाहिए | ऐसा माना जाता है कि नवरात्रि में कन्याओ को फल देने से हमे हमारे कर्मो का फल कई गुना बढ़कर प्राप्त होता है | फलों में केला और श्रीफल यानि नारियल भेंट करना शुभ माना गया है |  क्योंकि केला श्रीहरि का प्रिय है, तो श्रीफल माँ लक्ष्मी का प्रिय है | इनके दान से दोनों ही देवी देवता का आशीर्वाद प्राप्त होता है |



मिठाई


कन्याओ को भोज करते समय इस बात का ख्याल रखे कि उनके भोज में कम से कम एक मिठाई अवश्य हो | यदि मिठाई का प्रबंध नहीं कर पाए है, तो आप सूजी या आटे का हलवे का माता को भोग लगाकर कन्याओ को दे | शास्त्रों के अनुसार इससे आपका गुरु ग्रह मजबूत होता है, साथ ही मात भवानी प्रसन्न होती है |

श्रृंगार सामग्री


कन्याओ को भेंट स्वरूप श्रृंगार सामग्री भेंट करना शुभ फल प्रदान करता है | ऐसे में सबसे पहले माता को श्रृंगार सामग्री अर्पित करे और फिर कन्याओ में उसे बाँट दे | ऐसा माना जाता है कि कन्याओ को भेंट की गयी सामग्री सीधे माता द्वारा स्वीकृत की जाती है |

चावल या जीरा करे भेंट


चली आ रही परम्परा के अनुसार कन्याओं को विदाई के समय चावल और गुड़ दिया जाता है | इससे घर में कभी धन धान्य और अन्न की कमी नहीं होती है | नवरात्री में कन्याओ को विदा करते समय आप उन्हें चावल या जीरा अवश्य भेंट करे | इससे घर में सम्पन्नता आती है |

सिक्के


नवरात्र में कन्याओ को विदा करते समय सिर्फ उपहार नहीं दिए जाते है | उन्हें रूपये पैसे देना भी परम्परा का हिस्सा है, ये केवल परम्परा नहीं है | ये माता को प्रसन्न करने का जरिया है | कन्याओ को विदा करते समय अपनी सामर्थ्य के अनुसार धन राशि देने से माँ लक्ष्मी प्रसन्न होती है | और घर के कोष भर देती है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर