Category Archives:  Spiritual

राशिफल 24 अक्टूबर 2020: इन 4 राशियों को है लाभ मिलने की सम्भावना, जानिए अपनी राशि का हाल...

Oct 23 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | कामकाज को लेकर आपको ऐसी अनुभूति होगी कि आप व्यर्थ मेहनत कर रहे है | हालाँकि आप काम में लगे रहेंगे | स्वास्थ्य को लेकर सिर दर्द की समस्या हो सकती है | दाम्पत्य जीवन में चल रही तनाव की स्थिति किसी की मदद से दूर हो सकती है |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपको किस्मत का साथ मिलेगा | कुछ अटके हुए काम समय पर पुरे होंगे, जिससे आपके चेहरे पर रौनक रहेगी | ऑफिस में आज आप कुछ नए दोस्त बना सकते है | प्रेम जीवन वालो को प्रिय का रवैया हैरान कर सकता है | स्वास्थ्य को लेकर दिन शुभ रहेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आपका दिन शुभ है | आपका व्यवहार लोगो को आकर्षित करेगा | आप घर की साज सज्जा से जुड़ा कोई सामान खरीद सकते है | घर का माहौल पूर्णतया धार्मिक रहेगा | पिताजी से आप कोई बेहद जरुरी बात कर सकते है | आपके दाम्पत्य जीवन में प्रेम बना रहेगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आप स्वास्थ्य में आपको उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है | आज ऑफिस में किसी सहकर्मी या जूनियर की मदद करेंगे, वे आपका आभार जताएंगे | आज आमदनी में शानदार वृद्धि होने वाली है, इस वजह से आपके चेहरे पर संतुष्टि का भाव रहेगा |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आप अकेले अधिक समय ना बिताये, अन्यथा आपकी तनाव से घिर सकते है | इस राशि के व्यापारी आज नतीजों से संतुष्ट नजर नहीं आएंगे | शाम को किसी मित्र से मुलाकात कर सकते है | प्रेम जीवन वाले जातको की प्रिय संग आपसी समझदारी विकसित होगी |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | आप परिवार के लिए कुछ सोचेंगे | घर के लिए सुख सुविधा से जुडी कोई वस्तु खरीद सकते है | शाम को माता पिता के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे | दाम्पत्य जीवन में आज जीवनसाथी का मूड खराब रहेगा, आप आज शांति बनाये रखे |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आप अलग ही आत्मविश्वास से भरे रहेंगे | कामकाज में भी फुर्ती रहेगी, जिसकी सहकर्मी तारीफ करेंगे | आज के दिन आप जमीन जायदाद के मामलो से दूरी बनाकर रखे | विवाहित जातक आज जीवनसाथी को खुश करने के लिए उनके लिए कोई उपहार खरीद सकते है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | कामकाज में मनचाहे फल मिलेंगे | लेकिन परिवार में परेशानी या विवाद उत्पन्न हो सकता है, जिसकी वजह से आप चिंतित हो सकते है | प्रेम जीवन वाले जातक प्रिय के साथ कहीं घूमने जा सकते है | स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज कामकाज में आपका मन लगेगा | जिस वजह से कई कामो को समय से पहले ही निपटा लेंगे | इस राशि के व्यापारियों को भाग्य का साथ मिलने के आसार है | घर में बच्चे किसी चीज की जिद कर सकते है | घर में किसी की बिगड़ती तबियत आपको चिंतित कर सकती है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन शुभ है | यदि आप प्रयास करेंगे तो ऑफिस में बॉस का दिल जीतने में खुश होंगे | आज कोई मित्र आपसे किसी चीज में मदद मांग सकता है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा | जीवनसाथी आपके लिए मनपसंद भोजन बना सकता है | आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन ठीक बीतेगा | ऑफिस में आज काम पर अधिक ध्यान दे, सीनियर्स की आप पर नजर रहेगी | पैतृक संपत्ति से आपको कोई बड़ा लाभ प्राप्त हो सकता है | ससुराल पक्ष से आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है | खान पान में संतुलन बनाये रखे |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन कमजोर रहेगा | ऑफिस में किसी प्रोजेक्ट को लेकर बॉस की अस्वीकृति आपका मूड खराब कर देगी | आप इस बारे में बॉस से शांति से बात करे | प्रेम जीवन वाले जातको को प्रिय का व्यवहार रास नहीं आएगा | उधार लेन देन में ख़ास ख्याल रखे |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर