Category Archives:  Spiritual

राशिफल 25 अक्टूबर 2020: आज कामकाज को लेकर इन राशियों को होगा लाभ, जानिए अपनी राशि का हाल...

Oct 24 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | हालाँकि कामकाज में ध्यान ना देना, गड़बड़ की वजह बन सकता है | स्वास्थ्य को लेकर दिन शानदार बीतेगा | अपने व्यापार में जीवनसाथी को शामिल कर सकते है | प्रेम जीवन वालो को जीवनसाथी की कोई बात व्याकुल कर सकती है |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आप अलग ही आत्मविश्वास से भरे दिखेंगे | आज किसी काम में आपको पिताजी की जान पहचान का फायदा मिलने वाला है | नौकरीपेशा जातक आज विरोधियों से एक कदम आगे चलेंगे | विवाहित जातको का दिन अच्छा बीतेगा | शाम को अधिक ही थकान महसूस करेंगे |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा, हालाँकि किसी चीज को लेकर थोड़ी उलझन में रहेंगे | आप इसमें किसी मित्र से मदद लेंगे | ऑफिस में आज काम कम रहेगा, आप जल्दी फ्री हो सकते है | प्रेम जीवन वाले जातक अपने रिश्ते के तनाव को दूर करने के प्रयास करेंगे |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | सरकारी नौकरीपेशा जातको का मनचाही जगह ट्रांसफर होने वाला है | परिवार का माहौल सुकून भरा रहेगा | हालाँकि आज जल जनित रोग से परेशान हो सकते है | जीवनसाथी के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे, मन के राज खोलेंगे |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसे समय से पहले ही पूरा कर लेंगे | हालाँकि आज के दिन किसी से ईगो में बात करना आपको मुसीबत में डाल सकता है | प्रेम जीवन वाले प्रिय की कोई बड़ी मदद करने वाले है | आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका पूरा ध्यान घर पर रहेगा | घर की जरूरतों पर ध्यान देंगे, इसे लेकर कुछ खरीददारी भी कर सकते है | आज जीवनसाथी आपके माता पिता की तारीफ करेगा, आपका मन हर्षित होगा | इस राशि के व्यापारी मनचाहा लाभ प्राप्त करने में असमर्थ होंगे |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | आप कामकाज में मन लगाने की कोशिश करेंगे, लेकिन मन में चल रही बाते व्यवधान पैदा करेगी | आमदनी में वृद्धि करने के लिए नए स्त्रोतों में आप निवेश कर सकते है | घर में किसी की तबियत बिगड़ सकती है, आप ध्यान दे |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | किसी चीज में आपको बुजुर्गो का मार्गदर्शन मिलेगा | नौकरीपेशा जातक कामकाज को लेकर थोड़े तनाव में रहेंगे, लेकिन दोस्तों से मिलकर अच्छा महसूस करेंगे | आपके कुछ खर्चे बढ़ सकते है, आपको इसे लेकर सतर्क होने की जरूरत है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन शुभ है | आपके हाथ में अच्छी धनराशि आने वाली है, जिस वजह से आपके चेहरे पर रौनक रहेगी | संतान की संगति को लेकर आप उनसे कुछ बाते कर सकते है | प्रेम जीवन वाले जातक प्रिय के साथ कहीं घूमने जा सकते है, रिश्ते में प्यार बढ़ेगा |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन ठीक रहेगा | कामकाज और निजी जीवन में तालमेल बैठने में परेशानी हो सकती है | कोई मित्र आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है | विवाहित जातको के दाम्पत्य जीवन में तनाव रहेगा | आज किसी बात को प्रतिष्ठा का विषय ना बनाये, बात बिगड़ सकती है |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपकी कोई इच्छा पूरी होने वाली है | धार्मिक कामो में मन लगेगा, मानसिक शांति महसूस करेंगे | अपने किसी करीबी रिश्तेदार से आपको बिज़नेस में साझेदारी का प्रस्ताव मिल सकता है | शाम को जीवनसाथी के साथ बैठकर किसी फिल्म का आनंद उठाएंगे |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन व्यस्तता में बीतेगा | इस दौरान आप अपने खान पान का भी ख्याल रखे | व्यापारियों को आज कामकाज को लेकर कुछ लोगो से मुलाकात करनी पड़ेगी | सेहत को लेकर दिन बढ़िया रहेगा | प्रेम जीवन वाले प्रिय के लिए कोई उपहार खरीद सकते है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर