Category Archives:  Entertainment

जुड़वाँ लगते है टीवी और बॉलीवुड के ये सितारे, नहीं होगा यकीन

Nov 23 2020

Posted By:  Sunny

वैसे अपने अक्सर लोगो को कहते सुना होगा कि दुनिया में एक ही चेहरे के हमशक्ल होते है | कई बार हमशक्ल लोगो की तस्वीरें भी देखने को मिल जाती है, जो दुसरो को हैरानी से भर देती है | आपने सोशल मीडिया या टीवी पर बॉलीवुड के सितारों के हमशक्ल को जरूर देखा होगा | उनकी तस्वीरें भी अक्सर वायरल होती रहती है | लेकिन आज आपको कुछ ऐसे टीवी सितारों से मिलवाने जा रहे है, जिनकी शक्ल हूबहू बॉलीवुड के फ़िल्मी सितारों से मिलती है | तो आइये जानते है, आज की इस पोस्ट में आपके लिए क्या खास है |


फवाद खान और गौतम रोड़े


पाकिस्तान के फिल्म एक्टर फवाद खान भारत में भी खूब लोकप्रिय है | वे कई बॉलीवुड की भी कई फिल्मो में नजर आ चुके है | टीवी अभिनेता गौतम रोडे हूबहू फवाद खान की तरह नजर आते है | वैसे फिल्म में वे एक दूसरे के भाई का किरदार आसानी से निभा सकते है |



तमन्ना भाटिया और वृशिका मेहता


एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया साउथ फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम है | वैसे बॉलीवुड की कई फिल्मो में भी नजर आ चुकी है | बता दे टीवी एक्ट्रेस वृशिका मेहता बिल्कुल तमन्ना की तरह लगती है | कई बार वृशिका को तमन्ना भी समझ लेते है |

शर्मीला टैगोर और डिम्पी गांगुली


बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस शर्मीला टैगोर ने अपनी अदाकारी और ख़ूबसूरती के बल पर खूब नाम कमाया | आज भी उन्हें उनकी फिल्मो के लिए याद किया जाता है | अगर टीवी एक्ट्रेस डिम्पी गांगुली को शर्मीला टैगोर की हमशक्ल कहा जाए तो कुछ गलत नहीं होगा | 

दीपिका पादुकोण और करिश्मा तन्ना


बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की गिनती टॉप एक्ट्रेस के रूप में होती है | वहीँ टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना भी टॉप एक्टेसेस में आती है | वैसे इन दोनों ही एक्ट्रेसेस के फेसिअल फीचर और बॉडी टाइप एक जैसी ही है | वहीँ उनकी लम्बाई भी सेम है |

परवीन बॉबी और दीपशिखा नागपाल


बीते जमाने की सुपरहिट एक्ट्रेस परवीन बॉबी ने देश दुनिया में खूब नाम कमाया | टीवी एक्ट्रेस दीपशिखा नागपाल हूबहू परवीन बॉबी की तरह नजर आती है | कई बार तो लोग दीपशिखा को परवीन बॉबी समझ चुके है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर