Category Archives:  Entertainment

इन एक्ट्रेसेस को रास नहीं आयी फिल्म इंडस्ट्री, धर्म के लिए छोड़ दी फ़िल्मी दुनिया

Nov 24 2020

Posted By:  Sunny

बॉलीवुड एक्ट्रेस रही सना खान इन दिनों सुर्ख़ियों में है | दरअसल उन्होंने इस्लाम के प्रचार प्रसार के लिए फ़िल्मी दुनिया से किनारा कर लिया है, और एक मौलवी से शादी कर ली है | बता दे कई बॉलीवुड फिल्मो और रियल्टी शो में नजर आ चुकी है | वैसे ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है, जब किसी एक्ट्रेस ने अचानक आध्यात्म के रास्ते को अपनाया और फिल्मो की चकाचौंध भरी दुनिया को अलविदा कह दिया | आज की इस पोस्ट में हम आपको उन एक्ट्रेसेस से मिलवाने जा रहे है, जिन्होंने फ़िल्मी दुनिया छोड़ अध्यात्म और धर्म के प्रचार प्रसार की दुनिया को अपना लिया |


ममता कुलकर्णी


90 के दशक की खूबसूरत अदाकारा ममता कुलकर्णी ने अपनी बोल्ड अदाओ से खूब धूम मचाई थी | उनके टॉपलेस फोटोशूट ने तहलका मचा दिया था | उन दिनों उनका करियर ऊंचाई पर था | लेकिन अंडरवर्ल्ड के विजय गोस्वामी से नाम जुड़ने के बाद उनका करियर चौपट हो गया | इसके बाद वे भक्ति में डूब गयी |



ज़ायरा वसीम


दंगल एक्ट्रेस जायरा वसीम सबको एक्टिंग से कायल बना दिया था | लेकिन करियर के शुरू होने से पहले ही उन्होंने फिल्मो को अलविदा कह दिया | उनके इस फैसले से सभी हैरान थे | उन्होंने कहा था कि इस्लाम में उसकी इजाजत नहीं है और वे इसका पालन करना चाहती है |

अनु अग्रवाल


आशिकी फेम अनु अग्रवाल को पहली ही फिल्म से तगड़ी लोकप्रियता मिल गयी थी | लेकिन इसके बाद उनकी फिल्मे कुछ खास कमाल नहीं दिखा पायी | इसी बीच उनका एक्सीडेंट हो गया, और एक महीने तक वे कोमा में रही | इसके बाद जब वे ठीक हुयी तो आध्यात्म की राह को चुन लिया |

बरखा मदान


एक्ट्रेस बरखा मदान मिस इंडिया 1994 की फाइनलिस्ट रह चुकी है | इसके अलावा बॉलीवुड की कुछ फिल्मे भी कर चुकी है | लेकिन 2012 में उन्होंने फ़िल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया | उनको बौद्ध धर्म ने आकर्षित किया, जिसके बाद वे साध्वी बन गयी |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर