Category Archives:  Spiritual

राशिफल 26 नवंबर 2020: शुभ दशा में है कन्या राशि वालो के ग्रह, जानिए बाकी राशियों का हाल...

Nov 25 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |



मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | हालाँकि स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी थकान महसूस हो सकती है | कामकाज के मामले में स्थितियां आपके पक्ष में रहेगी | आज के दिन आप दुसरो के मामले में दखल न दे | परिवार में सुख शांति का माहौल रहेगा | जीवनसाथी संग प्रेम बढ़ेगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | आपकी आमदनी में वृद्धि होने वाली है, आप इससे प्रसन्न दिखाई देंगे | आज परिवार का छोटा सदस्य आपसे किसी मामले में मदद मांग सकता है | प्रेम जीवन वालो को दिन आज चुनौतीभरा रहेगा | आपको सावधान रहने की जरूरत है |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ | 
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | आप किसी नए काम को शुरू करने का विचार कर सकते है, इस मामले में मित्र से भी बात कर सकते है | आज वाहन चलाते समय आप ख़ास सावधानी बरते | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा | बच्चे आज किसी चीज को लेकर जिद कर सकते है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | नौकरीपेशा जातक नए अवसरों की तलाश करेंगे | वैसे पिताजी से आज आपको जीवन की कोई बड़ी सीख मिल सकती है | आर्थिक स्थिति को लेकर दिन ठीक रहेगा | दाम्पत्य जीवन वाले जीवनसाथी कहीं संग घूमने निकल सकते है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन कमजोर प्रतीत हो रहा है | अच्छा होगा आप किसी भी बड़े काम की जिम्मेदारी अपने हाथो में ना ले | कोई मित्र आपको शुभ समाचार दे सकता है | नौकरीपेशा जातक फालतू समय व्यर्थ ना करे | दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी से किसी बात पर अनबन हो सकती है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | आमदनी में वृद्धि होने की ख़ुशी में परिवार के लिए कुछ खरीद सकते है | व्यापारियों के लिए दिन अच्छा रहेगा | दाम्पत्य जीवन वाले जीवनसाथी संग भविष्य पर विचार करेंगे | प्रेम जीवन वालो के लिए भी आज का दिन खुशनुमा बीतेगा |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | कुछ कामो में आपको करीबी या मित्र की मदद लेनी पड़ सकती है | आज अधिक मसालेदार भोजन करना सेहत बिगाड़ सकता है | जीवनसाथी के साथ उनके मित्र की पार्टी में शामिल हो सकते है | बुजुर्गो से अच्छी सलाह मिल सकती है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | कामकाज को लेकर स्थिति ठीक रहेगी | हालाँकि आज परिवार में किसी बात को लेकर माहौल गर्म रहेगा, आपको ध्यान देने की जरूरत है | प्रेम जीवन वालो को प्रिय का व्यवहार परेशान कर सकता है, इस बारे में बात करने की जरूरत है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | कामकाज को लेकर थोड़ी दिक्कते पैदा हो सकती है, लेकिन जल्द ही इनसे छुटकारा मिल जायेगा | आज दोस्त से मुलाकात कर सकते है | विदेश में कमाने की सोच रहे जातक इस दिशा में कोई कदम उठा सकते है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन मध्यम रूप का रहेगा | कारोबार के मामले में की गयी यात्रा फलित होगी | वैसे आज के दिन किसी को आप उधार धन ना दे, वापस मिलने में परेशानी का सामना करना पड़ेगा | घर में किसी सदस्य की तबियत बिगड़ सकती है, आपको भागदौड़ करनी पड़ेगी |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | किसी मामले में आपको बड़ी सफलता मिलने वाली है, जिस वजह परिवार में भी ख़ुशी का माहौल रहेगा | नौकरीपेशा जातको को ट्रांसफर से जुडी कोई सुचना मिल सकती है | दाम्पत्य जीवन में चल रहे तनाव से मुक्ति मिलेगी |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | कोई रिश्तेदार या मित्र लम्बे समय बाद मिलने आ सकता है | बुजुर्गो को आज के दिन स्वास्थ्य समस्या का सामना करना पड़ सकता है | प्रेम जीवन वाले जातको के लिए दिन बढ़िया रहेगा | जमीन जायदाद को लेकर नया सौदा कर सकते है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर