Category Archives:  Entertainment

सरोगेसी के जरिए माता पिता बने है ये सितारे, ये तो बिना शादी किये ही बन गए पिता

Nov 27 2020

Posted By:  Sunny

बॉलीवुड के कई ऐसे सितारे है, जो अपने करियर को बनाने में काफी व्यस्त रहते है | और इसीलिए वो शादी नहीं करते है | वैसे समय की कमी के चलते उन्हें शादी की जरूरत भी नहीं होती है | लेकिन फिर अपने वंश को आगे बढ़ाने की चिंता उन्हें सताने लगती है | ऐसे में कुछ सितारे शादी कर लेते है, तो कुछ सितारे आधुनिक तकनीक IVF या सरोगेसी का सहारा लेते है | आज बॉलीवुड में ऐसे कई सितारे है, जो सिंगल पैरेंट है और वे IVF और सरोगेसी की मदद से माता पिता बने है | आज हम आपको ऐसे ही सितारों से मिलवाने जा रहे है |


शिल्पा शेट्टी


फिटनेस और योगा क्वीन शिल्पा शेट्टी अक्सर सुर्खियों में रहती है | हाल ही में वे एक बेटी की माँ बनी है | इसके लिए उन्होंने टेस्ट ट्यूब तकनीक का सहारा लिया था | बता दे इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर शेयर की थी |

सनी लियोनी


बॉलीवुड की बेबी डॉल सनी 3 बच्चो की माँ है | सनी ने पहले एक बेटी को गोद लिया था, जिसका नाम निशा है | इसके बाद 2018 में वे जुड़वाँ बच्चो की माँ बनी | सनी के दोनों बेटे IVF पद्धति से पैदा हुए थे |



शाहरुख़ खान


बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख़ खान तीन बच्चो के पिता है | उनके बड़े बेटे आर्यन और सुहाना अक्स सुर्ख़ियों में रहते है | शाहरुख़ के सबसे छोटे बेटे अबराम सरोगेसी के जरिये पैदा हुए थे | शाहरुख़ अक्सर अबराम के साथ तस्वीरें शेयर करते है |

करण जौहर


बॉलीवुड के बड़े डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और थोड़े एक्टर करण जौहर भी सिंगल पैरेंट है | वे एक बेटे और बेटी के पिता है | उनके बच्चो का नाम यश और रूही है | कारण जौहर सरोगेसी के जरिए पिता बने थे | 

तुषार कपूर और एकता कपूर


बॉलीवुड अभिनेता तुषार कपूर  फिल्मो में कम ही दिखाई देते है | वे भी सिंगल पैरेंट है | जानकारी के अनुसार वे बॉलीवुड के पहले सिंगल पैरेंट है, जो सरोगेसी के जरिए पिता बने थे | वहीँ तुषार की बहन एकता कपूर भी सरोगेसी के जरिए ही माँ बनी थी |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर