Category Archives:  Spiritual

राशिफल 29 नवंबर 2020: मौज मस्ती में बीतेगा इन राशियों का दिन, जानिए अपनी राशि का हाल...

Nov 28 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |



मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | कामकाज के मामले में अनुकूल नतीजे मिलेंगे, हालाँकि सेहत को लेकर दिन थोड़ा कमजोर रह सकता है | माता जी से आज कुछ बड़ी जानकारी मिलने वाली है | प्रेम जीवन वालो के लिए दिन अच्छा रहेगा | आपको कोई उपहार मिल सकता है |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन कमजोर प्रतीत हो रहा है | अचानक खर्चो में वृद्धि और किसी करीबी की बाते आपको चिंतित कर सकती है | आपको किसी काम से यात्रा करनी पड़ सकती है | परिवार का माहौल ठीक रहेगा | दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी कुछ बाते शेयर करेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ | 
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | कामकाज को लेकर किये जा रहे आपके प्रयास रंग लाएंगे | इस वजह से आपके चेहरे पर ख़ुशी रहेगी | आज दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएंगे | आज किसी काम में आपको जीवनसाथी से मदद मिलने वाली है | आपका स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | कामकाज में ध्यान केंद्रित नहीं कर पाएंगे, जिस वजह से गड़बड़ी होने की सम्भावना है | स्वास्थ्य को लेकर दिन अच्छा रहेगा | ससुराल पक्ष से कोई मुलाकात के लिए आ सकता है | प्रेम जीवन वालो के लिए दिन चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आपको कार्यो की प्राथमिकताओं को समझने की जरूरत है | इस राशि के विद्यार्थी किसी नए कोर्स में एडमिशन ले सकते है | नौकरीपेशा जातको के लिए काम बढ़िया रहेगा | विवाहित जातको के लिए दिन प्रेममय रहेगा, दिन का आनंद लेंगे |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आप काफी बिजी रहने वाले है | आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी, आमदनी में कमी या जोखिम उठाना नुकसानदेह साबित हो सकता है | आज परिवार किसी कार्यक्रम में आप हिस्सा लेंगे | दाम्पत्य जीवन में सब ठीक रहेगा, लेकिन साथी की कोई बात आपको परेशान करेगी |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | कामकाज में गति देखने को मिलेगी, जिससे आपके चेहरे पर रौनक रहेगी | आज किसी अनुभवी से आपको बड़े काम की सलाह मिलने वाली है | आज कहीं यात्रा का प्लान है, तो टाल दे | किसी नयी वस्तु को खरीदने को लेकर आप परिवार से विचार विमर्श कर सकते है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | नौकरीपेशा जातको के लिए आज का दिन काफी तनाव में गुजरेगा, कार्यभार बढ़ सकता है |  संतान पक्ष से आपको अच्छी खबर मिलने वाली है | आपको आज किसी स्वास्थ्य समस्या के चलते डॉक्टर से मुलाकात करनी पड़ सकती है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा | कामकाज में मनचाहे नहीं, लेकिन संतुष्टि भरे नतीजे मिलेंगे | नौकरीपेशा जातक किसी काम के चलते ऑफिस से जल्दी निकल सकते है | स्वास्थ्य एकदम बढ़िया रहेगा | प्रेम जीवन वालो के अंतरंग पलों में वृद्धि होगी, आप साथ अधिक समय बिताएंगे |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन ठीक बीतेगा | परिवार के साथ आप अधिक समय बिताएंगे, आज उनके लिए कुछ खर्चे भी कर सकते है | व्यापारियों के लिए दिन सामान्य बीतेगा, बड़ा लाभ नहीं होगा | आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा | विवाहित जातक अपने गृहस्थ जीवन को लेकर आशावान रहेंगे |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | जरुरी काम को लेकर की गयी यात्रा फलित होने वाली है | आज कुछ खर्चे बढ़ने वाले है, जिसकी वजह से आपकी जेब प्रभावित हो सकती है | आपका दाम्पत्य जीवन बढ़िया बीतेगा | किसी बड़ी जिम्मेदारी का बोझ उतरने वाला है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | आज कुछ ऐसी घटनाये घटेगी, जो आपको जीवन के बारे में विचारने पर मजबूर करेगी | आप किसी धार्मिक आयोजन में हिस्सा ले सकते है | दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी संग मन की बाते शेयर करेंगे, इससे रिश्ते में पारदर्शिता बढ़ेगी |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर