Category Archives:  Spiritual

राशिफल 03 दिसंबर 2020: वृषभ राशि वालो को मिलेगा किस्मत का साथ, जानिए बाकी राशियों का हाल...

Dec 02 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |



मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन काफी व्यस्तता में बीतेगा | इस दौरान आप अपने खानपान का भी ख्याल रखे | कुछ खर्चो में अचानक आयी तेजी आपका ध्यान खींचेगी | परिवार का माहौल सुखदायक रहेगा | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा, हालाँकि किसी बात को लेकर मतभेद पैदा हो सकते है |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन शुभ है | ग्रह अनुकूल है, जिस वजह से आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे | वैसे आपको आर्थिक लाभ होने की भी सम्भावना बन रही है | नौकरीपेशा जातको को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा | दाम्पत्य जीवन आपसी सामंझस्य से आगे बढ़ेगा | स्वास्थ्य ठीक रहेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ | 
आज आपका दिन ठीक रहेगा | हालाँकि आपको सेहत को लेकर सावधान रहना चाहिए | कामकाज के मामले में आज आप जोश से भरे रहेंगे | कुछ खर्चे बढ़ सकते है, ये जेब पर प्रभाव नहीं डालेंगे | प्रेम जीवन वालो का दिन आज रोमांस से भरा रहेगा, प्रेम जीवन का आनंद लेंगे |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन कमजोर लग रहा है | मन में कुछ अजीब विचार आएंगे, जिस वजह से एकाग्रता में कमी महसूस करेंगे | घर में सुख सुविधा से जुडी कोई वस्तु खरीदने की बात हो सकती है | प्रेम जीवन वालो के दिन ठीक नहीं है | प्रिय के बर्ताव में बदलाव परेशान करेगा |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | कुछ व्यर्थ के खर्चे दूर होने वाले है, जिसकी वजह से आप राहत महसूस करेंगे | आपको परिवार के बुजुर्ग सदस्य की सेहत का खास ख्याल रखना चाहिए | शाम को दोस्तों संग अच्छा समय बीता सकते है | गृहस्थ जीवन प्रेममय रहेगा |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | कामकाज में मनचाहे नहीं लेकिन संतुष्टि भरे नतीजे मिलेंगे | किसी मित्र से चल रही मनमुटाव की स्थिति दूर होने वाली है | कामकाज को लेकर की गयी यात्रा फलदायी साबित होगी | दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी की बाते रास आएगी |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन ठीकठाक बीतेगा | इसीलिए आज के दिन किसी से कड़वा ना बोले, अन्यथा काम रुक सकते है | किसी काम में आपको परिवार के सदस्य की मदद मिल सकती है | कार्यक्षेत्र में विरोधी सक्रीय है, आपको थोड़ा संभलकर रहना चाहिए 

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिनमान बढ़िया रहेगा | आत्मविश्वास से भरे रहेंगे | कार्यक्षेत्र में फुर्ती दिखेगी, जिसे देखकर बॉस भी आपकी तारीफ कर सकते है | आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी | पिताजी से कुछ जरुरी बाते होगी, आपके संबंध सुधरेंगे | दाम्पत्य जीवन में सब ठीक रहेगा |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज का दिन आर्थिक स्थिति को लेकर बढ़िया रहेगा | आपको अचानक धनलाभ होने की सम्भावना है | कहीं इन्वेस्ट करने की सोच रहे है, तो आज का दिन बढ़िया साबित होगा | परिवार में किसी बात को लेकर माहौल गरम हो सकता है, आपको इस पर ध्यान देने की जरूरत है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन कमजोर प्रतीत हो रहा है | नौकरीपेशा जातको की परफॉरमेंस में आती गिरावट परेशानी की वजह बनने वाली है | आज तली भुनी चीजों से दूरी बनाकर रखे | प्रेम जीवन वाले जातको का दिन अच्छा रहेगा, प्रिय संग मिलकर भविष्य की कुछ योजनाए बना सकते है |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | डिस्टेंस रिलेशनशिप वाले जातको को प्रिय से मुलाकात करने का मौका मिलने वाला है | कामकाज को लेकर आपका दिन सामान्य से अधिक व्यस्त रहेगा | आज जीवनसाथी आपके लिए कुछ नया करने की कोशिश करेगा |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | खर्चो पर ध्यान देंगे, जिससे आर्थिक प्रबंधन का विचार मन में आएगा | इस राशि के नौकरीपेशा जातको को कामकाज में मनचाहे फल मिलेंगे | वैसे आज परिवार में किसी से आपकी बहस हो सकती है, आपको धैर्य का परिचय देना चाहिए |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर