बॉलीवुड की दुनिया से हर रोज कुछ ना कुछ नया देखने सुनने को मिलता है | बॉलीवुड के कई कलाकारों के भी ऐसे कई किस्से है, जो अक्सर सुनने को मिलते है | वैसे आपने अक्सर लोगो को अपनी हेल्थ, गाडी या गहनों का इंश्योरेंस करवाते देखा होगा | लेकिन क्या आप जानते है, बॉलीवुड के कुछ ऐसे कलाकार है, जिन्होंने अपने शरीर के अंगो का इंश्योरेंस करवा रखा है | आज हम आपको ऐसे ही कुछ सितारों से मिलवाने जा रहे है, तो आइये देखते है आज हमारे पास क्या ख़ास है |
अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन को महानायक कहा जाता है | उनकी पर्सनॅलिटी पर उनकी आवाज एक अलग ही जादू बिखेरती है | आपकी जानकारी के लिए बता दे अमिताभ ने अपनी आवाज का इंश्योरेंस करवा रखा है |
मल्लिका शेरावत
हॉलीवुड तक अपने हुस्न का जलवा बिखेर चुकी मल्लिका शेरावत अपनी बोल्डनेस के लिए जानी जाती है | बोल्डनेस के लिए मशहूर इस एक्ट्रेस ने अपने पुरे शरीर का 50 करोड़ का बीमा करवाया है |
जॉन अब्राहम
इंश्योरेंस के मामले में बॉलीवुड के एक्शन हीरो जॉन अब्राहम कुछ अलग है | दरअसल उन्होंने अपने हिप का 10 करोड़ का बीमा करवाया हुआ है | बता दे ये फैसला उन्होंने फिल्म दोस्ताना में उनके एक पोज के हिट होने के बाद लिया था |
प्रियंका चोपड़ा
हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग की धाक जमाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की मुस्कान बड़ी ही दिलकश है | और ये बात प्रियंका भी भलीभांति जानती है, इसीलिए प्रियंका ने अपनी मुस्कान का इंश्योरेंस का करवा रखा है |
लता मंगेशकर
स्वर कोकिला लता मंगेशकर की तारीफ करने के लिए शायद शब्द ही नहीं है | बता दे उन्होंने अपने करियर में कई भाषाओ में गाने गाए है | आपकी जानकारी के लिए बता दे उन्होंने अपने गले और सुरीली आवाज का बीमा करवा रखा है |