Category Archives:  Entertainment

कभी शक्ल सूरत की वजह से काम नहीं मिलता था, आज बॉलीवुड पर करते है राज

Jan 08 2021

Posted By:  Sunny

एक एक्टर बनने के लिए एक्टिंग बेहद जरुरी है, तभी वह शख्स एक्टर कहलाता है | लेकिन एक्टिंग के साथ साथ यदि व्यक्ति हैंडसम भी हो तो इंडस्ट्री में पैर जमाने के चांस कई गुना बढ़ जाते है | आज के समय में एक्टिंग को लेकर लोगो का नजरिया बदला है | आज लोगो को एक्टिंग से मतलब है, इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि एक्टर मोटा है, पतला है, या कम हैंडसम है | लेकिन एक ऐसा समय था, जब ऑडियंस ने हैवी वेट और हैंडसम ना दिखने वाले एक्टर्स को किनारे कर दिया था | लेकिन आज वे एक्टर लोगो के दिलो पर राज करते है | आज हम आपको ऐसे ही कुछ सितारों के बारे में बताने जा रहे है |


गोविंदा


90 के दशक के सुपरस्टार गोविंदा आजकल फिल्मो से दूर है, लेकिन लोगो के दिल में बसे है | एक समय ऐसा भी था जब गोविंदा को रिजेक्ट कर दिया गया था | ज्यादा यंग दिखने के चलते कई फिल्मो में काम नहीं मिला |



धनुष


दमदार एक्टर धनुष कहीं से भी एक एक हीरो की कदकाठी पर खरे नहीं उतरते | इसके चलते उन्हें कई फिल्मो से निकला गया | लेकिन आज उनकी एक्टिंग का डंका पुरे देश में बजता है | जल्द ही वे हॉलीवुड फिल्म में नजर आने वाले है |

अजय देवगन


बेहतरीन एक्टर अजय देवगन को अपनी स्किन के डार्क काम्प्लेक्स की वजह से कई फिल्मो से निकाला गया | लेकिन उनके पिता और उन्होंने हार नहीं मानी | और आज वे सफल सितारे है |

नवाजुद्दीन सिद्दीकी


लोगो के दिलो में जगह बनाने वाले नवाजुद्दीन को कई फिल्मो से उनका चेहरा देखकर ही रिजेक्ट किया गया है | लेकिन उन्होंने आस नहीं छोड़ी, और दुनिया को अपनी एक्टिंग का हुनर दिखाया | उन्होंने साबित किया कि एक्टिंग रूप रंग की मोहताज नहीं होती है |

इरफ़ान खान


हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का ढंका बजा चुके इरफ़ान खान आज हमारे बीच नहीं है | लेकिन उनकी बेमिसाल अदाकारी हमारे साथ है | बता दे अपने करियर के शुरुआत में अपने लुक्स के कारण कई रिजेक्शन झेलने पड़े है |

अमिताभ बच्चन


महानायक अमिताभ बच्चन को भी रिजेक्शन का सामना करना पड़ा है | कभी लम्बाई तो कभी आवाज की वजह से | बता दे उन्हें अपनी आवाज की वजह से रेडियो में काम नहीं मिला था | लेकिन आज उनसे ज्यादा उनकी आवाज की कीमत है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर