Category Archives:  Entertainment

फिल्म सेट पर हुआ इन सितारों को प्यार, लेकिन नहीं मिला मुकाम...

Jan 14 2021

Posted By:  Sunny

बॉलीवुड का 90 का दशक बेहद ही ख़ास कहा जाता है | उस समय की फिल्मो के गाने आज भी लोगो की जुबान पर है | बॉलीवुड के लिए 90 का दशक काफी कलरफुल साबित हुआ | कई फिल्मे रिलीज़ हुयी और इन फिल्मो में काम करने वाले एक्टर्स के बीच प्यार भी पनपा | ऐसी कई सुपरहिट जोड़ियां हुयी है, जो फिल्मो के दौरान असल में एक दूसरे को दिल दे बैठी | लेकिन आज हम आपको बॉलीवुड की उन जोड़ियों के बारे में बताने जा रहे है | जिनका प्यार शूटिंग सेट से शुरू तो हुआ, लेकिन किसी अंजाम तक नहीं पहुंचा | तो आइये जानते है, आज आपके लिए हमारे लिए क्या खास है |


अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी


बॉलीवुड के खिलाडी कुमार अक्षय का नाम कई एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ चूका है | लेकिन शिल्पा शेट्टी के साथ उनका अफेयर खूब सुर्ख़ियों में रहा था | लेकिन उनका रिश्ता ज्यादा नहीं टिका | बाद में एक इंटरव्यू में शिल्पा शेट्टी ने अपने रिश्ते को लेकर कई खुलासे किये थे, जो मीडिया में छाये रहे थे |



सलमान और ऐश्वर्या


अमिताभ और रेखा की लव स्टोरी के बाद किसी की लव स्टोरी फेमस है, तो वो सलमान और ऐश्वर्या की है | 1998 में आयी फिल्म  हम दिल दे चुके सनम के सेट पर उनके बीच प्यार हुआ था और उनका ये प्यार 2 साल तक चला | लेकिन फिर उनकी स्टोरी विवादों से घिर गयी और वे अलग हो गए |

अजय देवगन और करिश्मा कपूर


एक समय था जब अजय और रवीना टंडन का प्यार जोरो पर था | वे अक्सर साथ देखे जाते थे, इसी दौरान अजय को फिल्म जिगर ऑफर हुई, जिसमे करिश्मा उनके अपोजिट थी | फिल्म के दौरान अजय और करिश्मा का अफेयर शुरू हो गया, लेकिन किसी अंजाम से पहले ही उनकी कहानी ख़त्म हो गयी |

संजय दत्त और माधुरी दीक्षित


इनकी लव स्टोरी भी खूब सुर्ख़ियों में रह चुकी है | साल 1990 में आयी उनकी फिल्म थानेदार के समय उनके बीच प्यार की कली खिली थी | लेकिन 1993 में बम धमाकों में संजय का नाम आ गया | जिसके चलते माधुरी ने संजय दत्त से हर रिश्ता तोड़ दिया |

साजिद नाडियावाल और तब्बू


जाने माने फिल्म प्रोड्यूसर साजिद नाडियावाल और एक्ट्रेस तब्बू का प्रेम प्रसंग भी खूब सुर्ख़ियों में रहा था | 1996 में आयी फिल्म जीत की शूटिंग के दौरान उनके बीच प्यार हुआ था | लेकिन तभी तब्बू की जिंदगी में साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन आ गए |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर