Category Archives:  LifeStyle

चेहरे के पुराने दाग धब्बो से परेशान है, तो आजमाए ये आसान से नुस्खे

Jan 18 2021

Posted By:  Sunny

हर कोई सूंदर दिखना चाहता है | हर किसी की चाह होती है कि उसका चेहरा दाग धब्बो रहित हो | इसके लिए लोग कई तरह की महंगी क्रीम इस्तेमाल करते है, तो कई लोग डॉक्टर की सलाह भी लेते है | लेकिन कई चाह कर भी हम इन दाग धब्बो को दूर नहीं कर पाते है | ये दाग धब्बे हमारे चेहरे की सुंदरता को तो कम करते ही है, साथ ही कई लोगो में ये मानसिक तनाव की वजह भी बन जाते है | ऐसे में अगर आप भी इन दाग धब्बो से परेशान है, तो हम आपके लिए घरेलू नुस्खे लेकर आये है | जो दाग धब्बो की आपकी परेशानी को चुटकियों में हल कर देंगे, तो आइये देखते है | आज की इस पोस्ट में आपके लिए क्या ख़ास है |



शहद का इस्तेमाल सौंदर्य उत्पादों में एक लम्बे समय से होता आ रहा है | दरअसल दाग धब्बो से छुटकारा दिलाने में शहद बहुत प्रभावी होता है | इसमें आयरन, कैल्शियम, सोडियम, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन- A, B और C जैसे अन्य कई तत्व पाए जाते है | यदि आपके चेहरे पर जलने का निशान है, तो आप उस पर शहद लगाए | जलने के निशान पर नियमित रूप से शहद लगाने से दाग जल्दी ही मिट जाता है |




दाग धब्बो से छुटकारा पाने के लिए बेकिंग सोडा बहुत ही प्रभावी होता है | ऐसा बताया जाता है कि इससे पुराने से पुराना दाग भी एक हफ्ते में मिट जाता है | इसके लिए आप एक चम्मच बेकिंग सोडा पाउडर में पानी मिलाकर दाग पर लगाए, फिर कुछ देर बाद गुनगुने पानी से धो ले | प्रतिदिन इस उपाय को करने से आपको दाग से छुटकारा मिल जायेगा |


प्याज सिर्फ खाने के काम नहीं आता है | ये दाग धब्बो से छुटकारा पाने में भी काम आता है | इसके लिए आप प्याज का रस निकाल ले और दाग के निशान पर रुई की मदद से लगा ले | रोजाना इसे लगाने से आपको जल्द ही दाग से छुटकारा मिल जायेगा |


यदि आप अपनी त्वचा को मुलायम करना चाहते है, और चेहरे के दाग धब्बो से छुटकारा पाना चाहते है | तो आप शहद में चंदन, बेसन, और मलाई मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर ले | अब इसे अपने चेहरे पर लगा ले | ये पेस्ट आपको दाग धब्बो से मुक्ति दिलाएगा, साथ ही त्वचा को मुलायम भी करेगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर