Category Archives:  Spiritual

राशिफल 21 जनवरी 2021: कन्या राशि वालो को होगी शुभ फल की प्राप्ति, जानिए बाकी राशियों का हाल...

Jan 20 2021

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | कामकाज को लेकर अच्छे नतीजे मिलेंगे, लेकिन आप हद से जयदाद व्यस्त रहेंगे | सेहत को लेकर   दिन अच्छा बीतेगा | आज बड़े बुजुर्गो का आशीर्वाद आपके काम आने वाला है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा, आपसी नजदीकियां बढ़ेगी |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन मध्यम रूप का रहेगा | आज खर्चो को लेकर सावधान रहे, खर्चो में वृद्धि देखने को मिलेगी | कामकाज को लेकर मनचाहे नतीजे मिलेंगे | परिवार में अचानक कोई विवाद जन्म ले सकता है | प्रेम जीवन वालो के लिए आज का दिन चुनौतीपूर्ण साबित होगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | परिवार के साथ समय बिताने की इच्छा होगी | नौकरीपेशा जातको को काम के सिलसिले में लम्बी यात्रा करनी पड़ सकती है | व्यापारी बड़ा लाभ कमाने की इच्छा कमाने की कोशिश में दिखेंगे | दाम्पत्य जीवन में तनाव रहेगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन कमजोर प्रतीत हो रहा है | आज किसी का दिल ना दुखाये, बाद में आपको पछताना पड़ेगा | कामकाज को लेकर कड़ी मेहनत करनी होगी, लेकिन फल अनिश्चित रहेगा | घर में किसी की तबीयत बिगड सकती है, आपको भागदौड़ करनी पड़ेगी |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा | खर्चो में कमी लाने के आपके प्रयास सफल होंगे, हालाँकि आमदनी में वृद्धि को लेकर मेहनत करनी होगी | कामकाज के मामले में अभी बहुत कुछ सीखना बाकी है | प्रेम जीवन वाले पूरा दिन प्रिय के साथ बिताने की कोशिश करेंगे |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | कार्यक्षेत्र में आपके काम की तारीफ होगी, साथ ही आपका प्रभाव भी बढ़ेगा | आज अपने दोस्तों संग घूमने या फिल्म देखने का प्लान बन सकता है | प्रॉपर्टी से जुड़े मामलो से आज दूर रहे | दाम्पत्य जीवन में भरपूर प्रेम रहेगा |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | आपको काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी, जो की फलित होगी | नौकरीपेशा जातको की ऑफिस में किसी से हलकी बहस हो सकती है, आप धैर्य रखे | आज जीवनसाथी की वजह से आपको बड़ा लाभ होने वाला है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन बेहद शुभ है | अचानक धनलाभ होने के योग बन रहे है | हालाँकि आज के दिन गुस्से पर काबू रखे, अन्यथा बना बनाया काम बिगड़ सकता है | आपका स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा | आज जीवनसाथी आपसे कोई राज की बात शेयर कर सकता है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आप परिवार पर ध्यान देंगे, उनके साथ समय बिताएंगे | आप आज पॉलिसी लेने का विचार कर सकते है | आमदनी में वृद्धि देखने को मिलेगी, जिस वजह से आपके रुके काम पुरे होंगे | दाम्पत्य जीवन के लिए आज का दिन खुशनुमा बीतेगा |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | आज घरेलू कामो में उलझे रहेंगे, जिस वजह से अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों से भटक सकते है | सरकारी कर्मचारियों के लिए आज का दिन बढ़िया बीतेगा | वैसे इस बदलते मौसम में अपने स्वास्थ्य का ख़ास ख्याल रखे | अन्यथा बीमार पड़ सकते है |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन शुभ साबित होगा | नौकरीपेशा जातको के बॉस से संबंध सुधरेंगे | किसी निजी काम में आपको पड़ोसी से राय लेनी पड़ सकती है | ससुराल पक्ष से शुभ समाचार मिलने वाला है, तैयार रहे | आज बच्चो के लिए कुछ खरीद सकते है | आपका स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज कामकाज को लेकर आपका दिन चुनौतीपूर्ण साबित होगा | कपड़े के व्यापर से जुड़े जातको को लाभ होने वाला है | घर में पिताजी की तबियत में सुधार आएगा, आप प्रसन्न होंगे | दाम्पत्य जीवन में किसी वजह से तनाव की स्थिति रहेगी, जीवनसाथी को मनाने की कोशिश करेंगे |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर