Category Archives:  Spiritual

अक्सर बीमार रहते है ऐसे निशान वाले लोग, कहीं आपकी हथेली में....

Jan 22 2021

Posted By:  Sunny

ज्योतिष शास्त्र में जिस प्रकार ग्रहो और नक्षत्रो की दशा जानकर व्यक्ति के जीवन से जुड़े रहस्यों और आशंकाओं उजागर किया जाता है | उसी प्रकार हस्तरेखा शास्त्र में हथेली में मौजूद रेखाओ को देखकर व्यक्ति के बारे में कई बाते बताई जाती है | हस्तरेखा शास्त्र में बताया गया है कि हथेली की रेखाएं और निशान व्यक्ति के जीवन में धन सम्पत्ति के बारे में बताते है | कुछ निशान करियर के बारे में तो कुछ निशान वैवाहिक जीवन के बारे में बताते है | ऐसी ही कुछ रेखाएं और निशान व्यक्ति के स्वास्थ्य के बारे में बताते है | दरअसल हथेली में कुछ रेखाएं ऐसी होती है, जो व्यक्ति के अधिकतर बीमार रहने का कारण बनती है | ऐसे में उन लोगो को सावधान रहने की जरूरत होती है, आज हम आपको उन्ही रेखाओ के बारे में बताने जा रहे है |


बृहस्पति और बुध पर्वत के पास की अंगुलियां


यदि किसी व्यक्ति की हथेली में बृहस्पति और बुध पर्वत के पास की अंगुलियां छोटी हो, या उन पर आड़ी रेखाएं हो | इसके अलावा यदि बृहस्पति और बुध पर्वत पर जाल जैसी संरचना बन रही हो, तो ऐसे लोगो को स्वास्थ्य समस्याएं होती है | इनको मधुमेह, थाइरोइड या लीवर से जुडी समस्या होने की सम्भावना होती है |



हाथ का अंगूठा


यदि किसी जातक के हाथ का अंगूठा छोटा या पतला होता है, तो उनमे आत्मविश्वास की कमी पायी जाती है | इसके साथ ही इम्युनिटी की कमी से भी इन्हे जूझना पड़ता है | ज्योतिष के अनुसार ऐसे लोगो को आसानी से संतान सुख की प्राप्ति नहीं होती है |

हथेली पर हृदय रेखा


यदि किसी की हथेली पर हृदय रेखा पर जंजीर जैसा निशान बन रहा हो और शाखाये निकल रही हो | तो ऐसे लोगो को हृदय से जुड़े रोग होने की सम्भावना रहती है | वहीँ यदि हथेली पर शनि पर्वत के नीचे द्वीप का निशान हो, तो ऐसे लोगो को आँख से जुडी समस्या होने की सम्भावना होती है |

स्वास्थ्य रेखा पर क्रॉस


हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार जिस व्यक्ति की हथेली पर स्वास्थ्य रेखा पर क्रॉस का निशान हो, तो ऐसे लोगो की सेहत बढ़िया रहती है | यदि ये किसी दुर्घटना का शिकार भी होते है, तो इन्हे शारीरिक नुकसान नहीं होता है |

हथेली में स्वास्थ्य रेखा


यदि हथेली में स्वास्थ्य रेखा हृदय रेखा से आरम्भ होकर जीवन रेखा को काटती है, तो ऐसे व्यक्ति को हृदय से जुडी बीमारी होने की सम्भावना होती है | वहीँ यदि किसी की स्वास्थ्य रेखा पूरी हथेली पार कर जीवन रेखा से मिलती है, तो ऐसे व्यक्ति को गंभीर रोग होने की सम्भावना होती है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर