Category Archives:  Spiritual

राशिफल 25 जनवरी 2021: इन राशियों को मिलेगा महादेव का आशीर्वाद, जानिए अपनी राशि का हाल...

Jan 24 2021

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन थोड़ा परेशानी भरा साबित हो सकता है | आज अपनी जबान पर काबू रखने की कोशिश करे, मुसीबत में डाल सकती है | पूर्व में किसी कार्य को लेकर समाज में आपकी इज्जत बढ़ेगी | दाम्पत्य जीवन में साथी का पूरा सहयोग मिलेगा, आप प्रसन्न रहेंगे |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन भागदौड़ में बीतेगा | कुछ पुराने पड़े कामो को पूरा करने में किसी की मदद मिल सकती है | ऑफिस में आज का दिन थकाने वाला साबित होगा | शाम के समय किसी कार्यक्रम में शामिल हो सकते है | जीवनसाथी से कोई ख़ास सलाह मिल सकती है |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा, लेकिन स्वास्थ्य को लेकर बेहद सतर्क रहने की जरूरत है | फिजूलखर्ची से आज दूर रहे, बचत की आदत डाले | व्यापारियों को आज बड़ी डील मिलने वाली है, आप प्रसन्न होंगे | शाम को जीवनसाथी संग बैठकर संगीत का आनंद लेंगे |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | भाग्य का साथ रहने से आर्थिक परेशानी दूर होगी | परिवार के सदस्य कामकाज में आपकी मदद का हाथ आगे बढ़ा सकते है | हालाँकि आज धन निवेश करने से बचे | जीवनसाथी संग संतान के भविष्य को लेकर चर्चा कर सकते है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | शाम को किसी कार्य के पूर्ण होने की खबर मिल सकती है | वैसे आज के दिन कर्ज लेने से बचे | ऑफिस में आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा | दाम्पत्य जीवन में चल रहे तनाव को आपसी तालमेल से दूर करने की कोशिश करनी होगी |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन मिलेजुले प्रभाव का रहेगा | आज किसी भी तरह की चिंता को हावी ना होने दे | कामकाज के चलते यात्रा करनी पड़ सकती है | आध्यात्म में अचानक रूचि बढ़ेगी | जीवनसाथी आपको समझने में नाकाम होगा, ये आपको निराश कर सकता है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | आपको सामाजिक कार्यो में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा, आप इससे प्रसन्न होंगे | ऑफिस में उच्च अधिकारी आपकी प्रशंसा करेंगे, प्रमोशन की सम्भावना बन रही है | प्रेम जीवन वालो का दिन आज साथ बीतेगा, रोमांस का मौका मिलेगा |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका मन किसी बात को लेकर अशांत रहेगा, अच्छा होगा करीबी से मन की बात शेयर करे | इस राशि के विद्यार्थी किसी से पढाई के सिलसिले में राय ले सकते है | आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा | हालाँकि आज जीवनसाथी के साथ शॉपिंग पर बड़ा खर्चा होने वाला है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आप पर ईश्वर की कृपा रहेगी | जिस भी कार्य को करने की सोचेंगे, वो आसानी से पूरा हो जायेगा | दान पुण्य की भावना जागेगी | आर्थिक स्थिति में सुधार होगा | जीवनसाथी किसी बात को लेकर आपसे राय ले सकता है | वैसे अपने खान पान का ख्याल रखे |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आप दिन शुभ रहेगा | आज आपका ध्यान अपने अटके हुए कामो को पूरा करने पर रहेगा | आप अपने भविष्य को लेकर योजनाए बना सकते है | घर में माताजी धार्मिक स्थल के दर्शन की इच्छा जता सकती है | ससुराल पक्ष से कोई मुलाकात के लिए आ सकता है |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन कुछ ठीक संकेत नहीं दे रहा है | ऑफिस में विरोधी आपके लिए परेशानियां खड़ी कर सकते है, इसीलिए संभलकर रहे | लम्बे समय बाद किसी मित्र से मिलकर प्रसन्न होंगे | दाम्पत्य जीवन में वाद विवाद की स्थिति पैदा हो सकती है, बुद्धि से काम ले |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे | कामकाज को लेकर आपको अनुभवी से सलाह मिल सकती है | घर में अचानक कोई नया काम खड़ा हो सकता है | आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा | प्रेम जीवन को इम्प्रूव करने के लिए आपको आपसी सामंझस्य बढ़ाने की जरूरत है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर