Category Archives:  LifeStyle

Beauty Tips: आलसी लड़कियों के लिए बेहद काम की है ये टिप्स, चुटकियों में होगी 'रेडी'

Jan 29 2021

Posted By:  Sunny

लड़कियों और महिलाओ को अक्सर शिकायते सुनने को मिलती है कि वे तैयार होने में घंटो लगाती है | वैसे देखा जाए तो इसमें उनकी कोई गलती नहीं होती है, क्योंकि सूंदर दिखना लगभग सबकी प्राथमिकता होती है | लेकिन कुछ लड़कियां अक्सर इन चीजों में आलस भी कर जाती है | तो अक्सर ऑफिस जाने वाली और कॉलेज जाने वाली लड़कियों के लिए मेकअप करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है | ऐसे में हम आपके लिए मेकअप से जुडी कुछ टिप्स लेकर आये है, जिनकी मदद से आप कुछ ही मिनटों में तैयार हो जाएगी | तो आइये जानते है आज की इस पोस्ट में आपके लिए क्या खास है |


वाइप्स


अगर आपको अचानक कहीं बाहर जाना है, और मुंह धोने में आलस आ रहा है | तो आप अपने बेड के पास वाइप्स ( Wipes ) जरूर रखे | चेहरे को साफ़ करने का ये सबसे आसान तरीका है | इतना ही इससे चेहरे पर पिम्पल्स भी नहीं होते है | अगली बार जब भी मुंह धोने में जोर आये तो वाइप्स से चेहरा अच्छे से साफ़ कर सकती है |



चिपचिपे बालो से तुरंत छुटकारा


अगर आप किसी प्रोग्राम में जा रही है, और आपके पास बाल धोने का टाइम नहीं है | ऐसे में चिपचिपे बालो से तुरंत छुटकारा पाने के लिए आप ड्राई शैम्पू का इस्तेमाल कर सकती है | ड्राई शैम्पू के इस्तेमाल से बाल आयल फ्री नजर आते है | हालाँकि इस बात का भी ख्याल रखे की इसका इस्तेमाल आप इमर्जेन्सी के समय ही करे, क्योंकि इसका ज्यादा इस्तेमाल बालो को कमजोर करता है |

दो मिनट में रेडी होंगे बाल


सेहतमंद बालो के लिए उनमे तेल लगाना बेहद जरुरी है | लेकिन अगर तेल लगाने के अगले दिन ही कहीं जाना हो तो बालो की स्टाइलिंग में परेशानी खड़ी हो जाती है | ऐसी स्थिति में आप बालो में 'हाई स्लीक बन' ट्राई कर सकती है | ये आपके वेस्टर्न और इंडियन दोनों ही ड्रेसेस पर जचेंगा |

गुलाब जल और पेट्रोलियम जेली


ये टिप केवल लड़की ही नहीं लड़को के लिए भी कारगर है | हर किसी को अपने ऑफिस बैग में एक गुलाब जल स्प्रे और पेट्रोलियम जेली जरूर रखनी चाहिए | ये तुरंत फ्रेश दिखने में मदद करते है | इसके लिए आप अपने चेहरे पर गुलाब जल स्प्रे करे और पौंछ ले | फिर पेट्रोलिम जेली को हाथ और होंठो पर लगा ले | इससे आप एकदम फ्रेश दिखेंगे |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर