Category Archives:  News

इन 5 जगहों पर काम नहीं करता गुरुत्वाकर्षण बल, अनसुलझा है रहस्य

Feb 17 2021

Posted By:  Sunny

ये दुनिया रहस्यों से भरी हुयी है, जो समय समय पर लोगो का ध्यान खींचते रहते है | पृथ्वी पर ऐसे कई स्थान भी देखने को मिलते है, जो रहस्यों से भरे हुए है | वैसे पृथ्वी की कोई चीज सबसे ज्यादा आकर्षित करती है, तो वह है इसका गुरुत्वाकर्षण | गुरुत्वाकर्षण बल के बिना पृथ्वी पर जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है | लेकिन कुछ ऐसी जगह या स्थान है, जहाँ गुरुत्वाकर्षण काम नहीं करता है | ये अपने आप में एक हैरान करने वाला विषय है कि कैसे कोई स्थान बिना गुरुत्वाकर्षण के हो सकता है | ऐसे में आज हम आपको उन्ही रहस्यमयी स्थानों के बारे में बताने जा रहे है |


मिस्ट्री स्पॉट, सांता क्रूज कैलिफोर्निया


अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक जगह है, मिस्ट्री स्पॉट, सांता क्रूज | इस जगह के मालिक George Prather ने साल 1939 में ने इस मिस्ट्री स्पॉट को खोजा था | जब उन्होंने ये जगह खरीदी थी, तो उस जगह पर से गुजरने पर सिर चकराने जैसी घटना होने लगी और उन्हें इसमें दिलचस्पी जागी | इसकी जब जांच की गयी तब पता चला कि 150 वर्गफीट के इलाके में गुरुत्वाकर्षण बल काम नहीं करता है |



स्पूक हिल, फ्लोरिडा


जब भी गाड़ी को ढलान की विपरीत दिशा में चढ़ाना होता है, तो इंजन को चालु करना पड़ता है, अन्यथा गाडी ऊपर नहीं चढ़ पाती है | या अगर गाडी को बंद कर दिया जाते तो वो ढलान से नीचे आने आने लगेगी, लेकिन फ्लोरिडा के एक स्थान स्पूक हिल में बंद पड़ी गाडी ढलान की विपरीत दिशा में चलने लगती है | यानि पहाड़ी पर चढ़ने लगेगी | ऐसा इस स्थान पर गुरुत्वाकर्षण बल के ना होने की वजह से होता है |

सेंट इग्नास मिस्ट्री स्पॉट, मिशिगन 


अमेरिका के ही एक और स्थान मिशिगन में गुरुत्वाकर्षण बल काम नहीं करता है | वह जगह है, सेंट इग्नास मिस्ट्री स्पॉट, मिशिगन | इस जगह की खोज 1950 में हुयी थी, दरअसल यहां एक टीम किसी चीज की जाँच करने पहुंची थी, तब unke सभी उपकरण यहाँ बंद पड़ गए | इसकी जब जाँच की गयी तो पता चला कि इस स्थान पर गुरुत्वाकर्षण बल काम नहीं करता है |

मेग्नेटिक हिल, लेह


अमेरिका के स्पूक हिल की तरह भारत के लेह में भी एक ऐसी ही जगह है | यहाँ की पहाड़ी पर गाडी बिना किसी सहारे के ऊपर चढ़ने लगती है | इतना ही नहीं पानी भी ढलान की विपरीत दिशा में बहता है | इसी वजह से इस जगह को मैग्नेटिक हिल कहा जाता है |

कॉस्मॉस मिस्ट्री स्पॉट, साउथ डकोटा


अमेरिका के साउथ डकोटा में मौजूद एक रहस्यमय जगह को कॉस्मॉस मिस्ट्री स्पॉट के नाम से जाना जाता है | बता दे इस जगह पर प्रकृति के नियम बिलकुल काम नहीं करते है, या फिर अलग तरह से काम करते है | यहां अगर आप चाहें तो सिर्फ एक पैर पर बिना गिरे खड़े हो सकते हैं | इस जगह पर आकर आपको ऐसा लगेगा, जैसे आपका वजन बिल्कुल कम हो गया है | इतना ही नहीं निश्चित स्थान पर खड़े होने पर आपकी लम्बाई भी कम ज्यादा हो जाती है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर