Category Archives:  Spiritual

राशिफल 20 फरवरी 2021: इन राशियों को मिलेगा शनिदेव का आशीर्वाद, जानिए अपनी राशि का हाल...

Feb 19 2021

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | किसी कार्य में मित्र से मदद मांग सकते है | आज ऑफिस में अपने गुस्से पर काबू रखे, उच्च अधिकारी से संबंध बिगड़ सकते है | माताजी किसी घरेलू काम की जिम्मेदारी सौंप सकती है | प्रेम जीवन वाले आज जीवन के नए अध्याय से अवगत होंगे |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | सरकारी नौकरीपेशा जातक अधिक ही व्यस्त रहेंगे | परिवार के सदस्यों में चल रहा मनमुटाव दूर होगा | सामाजिक कार्य में योगदान देने की इच्छा हो सकती है | विवाहित जातको के लिए दिन शुभ है, जीवनसाथी के साथ समय बिताएंगे |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन शुभ साबित होगा | किसी नए काम को शुरू करने की इच्छा मन में जाग सकती है | राजनीति से जुड़े जातको को व्यवहार में मृदुता रखनी होगी | परिवार का माहौल बढ़िया रहेगा | शाम का समय मित्रो संग बीता सकते है | आपका दाम्पत्य जीवन बढ़िया रहेगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | ऑफिस में कुछ लोग आपकी आलोचना करेंगे, लेकिन आप उन पर ध्यान ना दे | परिवार में अचानक बड़ी आर्थिक जरूरत पड़ सकती है | इस राशि के छात्रों को घूमने फिरने की बजाय पढाई में ध्यान देने की सख्त जरूरत है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन शुभ साबित होगा | बड़े भाई की मदद से किसी अटके हुए काम को पूरा करने में सफल होंगे | नौकरीपेशा जातको को स्थिति मजबूत करने के लिए अधिक प्रयास करने होंगे | वैसे आज धन के लेनदेन में सावधान रहे, नुकसान हो सकता है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | आप कुछ निर्णय ले सकते है, जो आपके भविष्य को प्रभावित करेंगे | अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर विचार करेंगे | इस राशि के व्यापारी आज नई जगह पैसा लगा सकते है | दाम्पत्य जीवन में स्थिति काबू से बाहर हो सकती है, धैर्य रखना होगा |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | नौकरीपेशा जातको की तरक्की होने के आसार बन रहे है | किसी नयी योजना को शुरू करना चाहते है, तो समय शुभ है | जीवनसाथी के धार्मिक व्यवहार की वजह से आपकी भी धार्मिक कार्यो में रूचि बढ़ेगी | आपका स्वास्थ्य एकदम बढ़िया रहेगा |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारियां हो सकती है, जिसमे मोटा खर्चा होगा | किसी सरकारी काम में जान पहचान का फायदा मिलने वाला है | आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा | जीवनसाथी से कुछ जरुरी बाते हो सकती है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन व्यस्त रहेगा | हालाँकि अपने लिए थोड़ा वक़्त निकलने में सफल होंगे | रुके हुए धन को प्राप्त करने की कोशिश करेंगे | आस पड़ोस का कोई शख्स आपसे किसी मामले में सलाह मांग सकता है | दाम्पत्य जीवन में हल्का तनाव रहेगा, लेकिन स्थिति काबू में रहेगी |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | कामकाज में आपकी तरक्की देखकर शत्रुओ का मनोबल टूटेगा | घर में अचानक मेहमान आ सकते है | साझेदारी में व्यापार कर रहे जातको के लिए समय शुभ है | जीवनसाथी के साथ मिलकर संतान के भविष्य से जुड़ा निर्णय ले सकते है |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | हालाँकि भाई बहन में चल रही तनातनी दूर होगी | इस राशि के सरकारी कर्मचारी ऑफिस से छुट्टी ले सकते है | सुख सुविधा से जुडी कोई वस्तु खरीद सकते है | इस राशि के प्रेम जीवन वाले जातक फ़ोन पर प्रिय से लम्बी बात करेंगे |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
इस राशि के छात्रों के लिए दिन शुभ है, नए कोर्स में दाखिला ले सकते है | नौकरीपेशा जातक आज कार्यो में गड़बड़ की सम्भावना ना छोड़े, अन्यथा बॉस के कोप के भागी बन सकते है | रूठे जीवनसाथी को मनाने के लिए कुछ रचनात्मक कर सकते है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर