Category Archives:  LifeStyle

Beauty Tips: चाहिए अनन्या के जैसे खूबसूरत गाल, तो आपके लिए है ये उपाय

Feb 19 2021

Posted By:  Sunny

किशोरावस्था शरीर की ऐसी अवस्था होती है, जिसमे शरीर में ढेरो परिवर्तन आते है | खासकर त्वचा संबंधी परिवर्तन, किशोरावस्था में चेहरे पर कील मुंहासे होने लगते है, जो कि परेशानी का सबब बन जाते है | ऐसे में लोगो की नजर आपके चेहरे की बजाय आपके कील और मुंहासो पर टिक जाती है | चेहरे पर होने वाले ये पिम्पल सुंदरता ही नहीं बिगाड़ते बल्कि इनसे होने वाला दर्द भी परेशान करता है |



वैसे आपने बॉलीवुड एक्ट्रेसेस सारा अली खान और अनन्या पण्डे को तो देखा ही होगा | उनकी फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त है | अपनी ख़ूबसूरती से वे सभी को आकर्षित करती है | वैसे कई लोगो को हमेशा ये जानने की उत्सुकता रहती है, कि ये एक्ट्रेसेस अपनी त्वचा को किस तरह सूंदर और स्वस्थ रखती है | 



अपनी त्वचा को सूंदर और स्वास्थ्य रखना कोई मुश्किल काम नहीं है | ऐसे में अगर आप भी अपनी त्वचा को सूंदर रखना चाहते है, तो हम आपकी मदद करने वाले है | हम आपको कुछ चीजों के बारे में बताने जा रहे है, जिनसे आप भी अपनी त्वचा का ख्याल रख पाएंगे |

गाय का घी


स्वास्थ्य और सुंदरता के लिए गाय के घी के सर्वोत्तम माना जाता है | रोजाना भोजन में घी का सेवन करने से पेट की समस्या नहीं होती है, साथ ही पाचन तंत्र भी सुधरता है | स्वास्थ्य पाचन तंत्र की वजह से चेहरे पर कील मुंहासे भी नहीं होते है | इसके अलावा यदि आपके चेहरे पर कील मुंहासे हो भी जाये तो आप उस पर घी को गर्म करके लगा ले |

टूथपेस्ट


टूथपेस्ट आपको पिम्पल से मुक्ति दिला सकता है, लेकिन सिर्फ ब्लीच युक्त टूथपेस्ट ही ये कर सकता है | यदि आपकी नाक या ठोड़ी के पास पिम्पल हो गया है, तो आप उस पर टूथपेस्ट लगा ले | और मवाद या खून निकलने पर साफ करके टिंचर लगा ले | इसे आप 2 से 3 दिन लगाए |

आइस क्यूब


गर्मियों में कील मुंहासे सबसे ज्यादा होते है, ऐसे में अगर इनमे दर्द होता है, तो आप इन पर आइस क्यूब लगाए | इससे दर्द में आराम मिलेगा, साथ ही इसे रोजाना इस्तेमाल करे जब तक फुंसी में मवाद ना भर जाए |

बेकिंग सोडा


ये केवल खान पान में ही काम नहीं आता है | आप इससे चेहरा भी चमका सकते है | इसके लिए आप एक चुटकी बेकिंग सोडा को दो बून्द गुलाब जल में मिलकर चेहरे पर लगाए | ऐसा तब तक करे जब तक पिम्पल पूरी तरह ठीक नही हो जाता है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर