Category Archives:  News

हवा के झौंके से गर्भवती हो गयी महिला, 15 मिनट दिया बच्चे को जन्म

Feb 19 2021

Posted By:  Sunny

इंडोनेशिया से एक खबर आयी है, जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है | इंडोनेशिया की रहने वाली एक औरत ने एक ऐसा दावा किया है जिसे सुनकर हर कोई हैरान है | दरअसल इंडोनेशिया की रहने वाली एक महिला जिसका नाम Siti Zainah है, का दावा है कि वो हवा के झोंके से प्रेग्नेंट हो गयी |



इतना ही नहीं स्थानीय मीडिया से बात करते हुए महिला ने कहा कि उसने किसी भी शख्स के कोई संबंध नहीं बनाये | महिला का कहना है कि अचानक लेटे लेटे वो प्रेग्नेंट हो गयी | महिला के इस दावे हर कोई हैरान है |



महिला के दावे के अनुसार वो अपने लिविंग रूम में लेटी हुयी थी | तभी उसे महसूस होने लगा कि हवा उसके शरीर में प्रवेश कर रही है | इसके 15 मिनट बाद उसका पेट फूलने लगा और पेट में दर्द होने लगा | इसके बाद महिला पास ही के अस्पताल गयी, जहाँ उसने स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया |


कुछ ही देर में ये खबर आग की तरह फ़ैल गयी, ऐसे में सामुदायिक अस्पताल के प्रमुख और प्रशासन के मुख्य अधिकारी भी महिला से पूछताछ के लिए पहुंचे | पूछताछ के दौरान महिला ने बताया कि उसकी शादी हो चुकी है, लेकिन वह अपने पति से अलग रह रही है | उसके पहले से एक बच्ची भी है |

सामुदायिक अस्पताल के प्रमुख Eman Sulaeman ने कहा कि महिला और बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है | इसके साथ महिला के हवा से प्रेगनेंट होने के दावे को लेकर उन्होंने कहा कि ये गुप्त गर्भावस्था (cryptic pregnancy) का मामला हो सकता है | इस अवस्था में महिला को गर्भवती होने का तब तक पता नहीं चलता है, जब तक प्रसव का समय नहीं आ जाता है |

हालाँकि प्रशासन इस मामले की जाँच कर रहा है | पुलिस अधिकारीयों का कहना है कि वे मामले की जाँच कर रहे है, वे फैलने वाली अफवाहों को खत्म करने की कोशिश कर रहे है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर