Category Archives:  Spiritual

राशिफल 23 फरवरी 2021: इन राशियों को मिल रहे है धनलाभ के संकेत, पढ़ें मंगलवार का राशिफल

Feb 22 2021

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | इसीलिए किसी भी कार्य को सावधानीपूर्वक करने की जरूरत है | कामकाज को लेकर दिन अच्छा बीतेगा | आज आपको नगद की आवश्यकता पड़ सकती है, मित्र से मदद ले सकते है | दाम्पत्य जीवन में भरपूर प्रेम रहेगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | इस राशि के व्यापारियों को अच्छा लाभ होने वाला है | अटके हुए सरकारी काम में आपको परिचित की मदद मिल सकती है | संतान आपको कोई शुभ समाचार दे सकती है, जिससे घर में ख़ुशी का माहौल रहेगा | आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | ससुराल पक्ष से कोई लाभ होने की सम्भावना बन रही है | छोटा भाई या बहन आपसे कोई मदद मांग सकते है, आप उनकी मदद करेंगे | अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए आप आमदनी के नए स्त्रोतों की तलाश करेंगे |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | हालाँकि पुराने कर्ज को चुकाने में आज सफल होंगे | नौकरीपेश जातको को ऑफिस में अधिक देर रुकना पड़ेगा | आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा | शाम को पिताजी से किसी जरूरी मसले पर बातचीत कर सकते है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
विदेश जाकर कमाने की सोच रहे जातक इस दिशा में कदम उठा सकते है | नौकरीपेशा जातक अपने कामकाज को लेकर व्यस्त रहेंगे, इस दौरान अपने स्वास्थ्य का भी ख्याल रखे | घर परिवार का प्रेममय माहौल आपको सुकून देगा | दाम्पत्य जीवन बढ़िया रहेगा |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन मध्यम फलदायक साबित होगा | आज घर में कोई बड़ा खर्चा आ सकता है, इसके लिए तैयार रहे | इस राशि के व्यापारी नए क्षेत्र में हाथ आजमाने की सोच सकते है | प्रेम जीवन वाले जातको के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा, घूमने जा सकते है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | नौकरीपेशा जातको की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी, जिससे उच्च अधिकारी भी आपकी प्रशंसा करेंगे | आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी, आय व्यय संतुलन रहेगा | प्रेम जीवन वाले जातक आज सावधान रहे, प्रिय से विवाद हो सकता है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा | नौकरीपेशा जातक कामकाज में जल्दबाजी ना दिखाए, गड़बड़ हो सकती है | इस राशि के छात्रों को आज अच्छा मार्गदर्शन मिलने वाला है | महिलाएं कीमती वस्तु को सावधानी से रखे, रखकर भूल सकती है | 

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | साझेदारी में व्यापार करने वाले जातको के लिए दिन लाभदायक रहेगा | आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा | नौकरीपेशा जातक शाम को थकान महसूस करेंगे | अपनी वाणी में सौम्यता बनाये रखे, आपके सभी कार्य आसानी से पुरे होंगे |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
विद्यार्थियों के लिए आज का दिन काफी मेहनत भरा साबित होगा | इस राशि के व्यापारी मनचाहा लाभ प्राप्त ना कर पाने की वजह से निराश हो सकते है | परिवार का माहौल बढ़िया रहेगा | आज बच्चो के लिए कोई चीज खरीद सकते है | दाम्पत्य जीवन बढ़िया रहेगा |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | लम्बे समय बाद कोई रिश्तेदार मुलाकात के लिए आ सकते है | नौकरीपेशा जातक ऑफिस में किसी दूसरे के विवाद में टांग ना अड़ाए | विवाहित जातक आज जीवनसाथी कोई सलाह ले सकते है | घर के बुजुर्गो की सेहत का ख्याल रखे |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | किसी निजी कार्य से यात्रा करनी पड़ सकती है, इस दौरान स्वास्थ्य नियमो का ख्याल रखे | कामकाज को लेकर किये जा रहे प्रयास सफल होंगे | नवविवाहितों के दाम्पत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा | आपका स्वास्थ्य एकदम बढ़िया रहेगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर