Category Archives:  Spiritual

राशिफल 25 फरवरी 2021: आज इन 04 राशियों को होगा जमकर फायदा, ग्रह-नक्षत्र दे रहे हैं संकेत...

Feb 24 2021

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | कामकाज को लेकर बिगड़ते काम बनेंगे, जिससे सफलता मिलेगी | आर्थिक स्थिति के मामले में दिन शुभ है | आज किसी कार्य से छोटी दुरी की यात्रा कर सकते है | शाम का समय मित्रो संग बिताएंगे | आपका स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन मध्यम रूप का रहेगा | नए कार्य को शुरू करना चाहते है, तो आज का दिन अनुकूल नहीं है | नौकरीपेशा जातक ऑफिस से जल्दी निकलने की कोशिश करेंगे | आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा | प्रेम जीवन को लेकर आज स्थिति बिगड़ सकती है |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | आपको कोई समाचार सुनने को मिलेगा, जिससे आपका मनोबल बढ़ेगा | किसी को उधार दिया धन मिलने वाला है | इस राशि के व्यापारियों के लिए दिन सामान्य साबित होगा | विवाहित जातको के दाम्पत्य जीवन में भरपूर प्रेम रहेगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | कामकाज को लेकर स्थितियां संतुष्टि प्रदान करेगी | साझेदारी में व्यापार कर रहे जातक तालमेल बैठाने पर ध्यान दे | घर के किसी सदस्य से बहस हो सकती है | इस राशि के अविवाहित जातको के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन शुभ साबित होगा | घर में चल रही कोई बड़ी समस्या दूर होने वाली है, जिससे घर में ख़ुशी का माहौल रहेगा | नौकरीपेशा जातक आज ऑफिस में नए मित्र बना सकते है | आज जीवनसाथी से कोई काम की सलाह मिल सकती है, आप उस पर विचार करेंगे |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | हालाँकि किसी वजह से मन में हर्ष का भाव रहेगा | आज मित्र से मुलाकात करके अच्छा महसूस करेंगे | वैसे घर के बुजुर्गो की सेहत पर ख़ास ध्यान देने की जरूरत है | रूठे जीवनसाथी को मनाने की कोशिश जरूर करे |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन काफी व्यस्तता में बीतेगा, इस वजह से निजी काम छूट सकता है | आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन किसी बात को लेकर तनाव लेना सिर दर्द दे सकता है | आपकी आर्थिक स्थिति बढ़िया रहेगा | दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी का साथ बना रहेगा |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन कमजोर प्रतीत हो रहा है | कामकाज को लेकर किये जा रहे प्रयासों मे अधिक मेहनत करनी होगी | घर परिवार का माहौल ठीक रहेगा | आज वाहन चलते समय सावधानी बरतने की जरूरत है | जीवनसाथी मन की दबी बाते शेयर कर सकता है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | कामकाज को लेकर सफलता भरा साबित होगा, जिससे चेहरे पर ख़ुशी रहेगी | पैतृक सम्पत्ति से आपको लाभ होने की सम्भावना है | किसी काम को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है | जीवनसाथी का बिगड़ता स्वास्थ्य चिंतित कर सकता है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज किस्मत आपके साथ है | जिस भी काम में हाथ डालेंगे, वो आसानी से पूरा हो जायेगा | हालाँकि आज नौकरीपेशा जातको के लिए दिन थोड़ा परेशानी भरा साबित हो सकता है | अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दे | दाम्पत्य जीवन में चल रहा मनमुटाव दूर होगा, प्रयास करे |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन शुभ साबित होगा | जमीन जायदाद को लेकर चल रहे विवाद को सुलझाने में सफल होंगे | आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा | आर्थिक स्थिति को लेकर आप कुछ निर्णय ले सकते है | दाम्पत्य जीवन में हल्का तनाव रहेगा, लेकिन जरूरत के समय जीवनसाथी साथ खड़ा रहेगा |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | कामकाज में मनचाहे नतीजे ना मिलने की वजह से थोड़े निराश हो सकते है | विद्यार्थियों के लिए समय शुभ है | आपका मन धर्म कर्म के कामो में लगेगा, शांति महसूस करेंगे | विवाहित जातको के दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर