Category Archives:  News

वो अपराधी जिन्हे मिली हजारो लाखो साल की सजा...

Feb 24 2021

Posted By:  Sunny

60 की उम्र पार करने के बाद इंसान को बुढ़ापा घेर लेता है, और जहाँ तक 100 साल तक जीने की बात है | ऐसे बहुत ही कम लोग होते है, जो 80 से 100 साल तक जी पाते है | यानि देखा जाये तो 100 साल तक जीने की उम्मीद भी नहीं की जा सकती है | लेकिन क्या हो अगर किसी अपराधी को जेल में रहने की हजारो लाखो साल की सजा सुना दी जाए | ऐसे में जाहिर है, हर किसी को हैरानी होगी और लगेगा कि ये नामुमकिन है | लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता इस दुनिया में ऐसे कई अपराधी है, जिन्हे हजारो लाखो साल की सजा सुनाई गयी है | आज हम आपको उन्ही अपराधियों के बारे में बताने जा रहे है |


चमोए थिप्यासो


थाईलैंड की चमोए थिप्यासो नाम की महिला दुनिया में सबसे लम्बी सजा पाने वाली महिलाओ में से एक है | साल 1989 में थाईलैंड की अदालत ने चमोए थिप्यासो को 1,41,078 साल की सजा सुनाई थी | दरअसल चमोए थिप्यासो ने 16,321 लोगो को करीब 16 करोड़ का चुना लगाया था | इसी के चलते उसे ये सजा मिली थी, हालाँकि इसके बाद थाईलैंड में कानून पारित किया गया की धोखाधड़ी के आरोपी को कितनी भी लम्बी सजा सुनाई गयी हो, लेकिन उसे 20 साल से अधिक जेल में नहीं रखा जा सकता है |

एलन वेन मैक्लॉरिन


साल 1994 में एलन वेन मैक्लॉरिन नाम के शख्स को 20,250 साल की सजा सुनाई गयी थी | वो अपराधों जैसे अपहरण, बलात्कार, हथियार रखे, और लूटपाट जैसे कई मामलो का दोषी था | इसके अलावा उसके एक साथी को 11,250 साल की सजा सुनाई गयी थी |



गैब्रीअल मार्च ग्रनाडोस


साल 1972 में गैब्रीअल मार्च ग्रनाडोस नाम के एक पोस्टमैन को 3,84,912 साल की सजा सुनाई गयी थी | उस पर 40 हजार से भी ज्यादा पत्र डिलीवर ना करने का आरोप था, जिसकी वजह से उसे प्रत्येक पत्र के लिए 9-9 साल की सजा सुनाई गयी थी | हालाँकि बाद में उसकी सजा को 14 साल की अवधि में बदल दिया गया था |

चार्ल्स स्कॉट रॉबिन्सन


साल 1994 में चार्ल्स स्कॉट रॉबिन्सन को 30 हजार साल की सजा सुनाई गयी थी | उसे 6 मामलो में 5 -5 हजार साल की सजा सुनाई गयी थी | वो 3 साल की बच्ची से रेप का आरोपी था |

ऑथमैन अल नाओई


साल 2004 में स्पेन की राजधानी मेड्रिड में आतंकी हमला हुआ था | हमले में शामिल आतंकी ऑथमैन अल नाओई को 42,924 साल की सजा सुनाई गयी थी, वहीँ उसके साथ जमाल जोउगम को 42,922 साल की सजा सुनाई गयी थी |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर